इस शमशान घाट में होगा फ्री Wifi, परिवार वाले देख सकेंगे लाइव दाह संस्‍कार

चेन्‍नई में इंडियन कम्‍युनिटी वेलफेयर आर्गेनाइजेशन (ICWO) द्वारा संचालित शमशान घाट में फ्री Wifi सुविधा देने की तैयारी चल रही है।

नई दिल्‍ली। रेलवे स्‍टेशनों पर फ्री Wifi की सुविधा के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन क्‍या आपने कभी शमशान घाट में फ्री Wifi की बात सुनी है। सुनना तो दूर आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। लेकिन चेन्‍नई में इंडियन कम्‍युनिटी वेलफेयर आर्गेनाइजेशन (ICWO) द्वारा संचालित शमशान घाट में फ्री Wifi सुविधा देने की तैयारी चल रही है।

Chennai To Get Wifi Enabled Crematorium For People To Live Stream Cremations & Funerals

इतना ही नहीं Wifi की सुविधा के साथ ही साथ वॉल आर्ट, नए पौधे और नई सीट लगाए जा रहे हैं। ICWO के एक अधिकारी का कहना है कि 'हम लोगों को फास्‍ट और फ्री Wifi कनेक्‍शन देना चाहते हैं जिससे वे लोगों को आसानी से रास्‍ता बता सकें और साथ ही ऐसे लोगों को लाइव वीडियो दिखा सकें जो दूर बैठे हैं या ऐसे समय में नहीं पहुंच पाए।

आपको बता दें की फ्री Wifi के साथ-साथ यहां फूलों, लॉकर और कार पार्किंग की सुविधा का भी इंतजाम किया गया है। उल्‍लेखनीय है कि इस तरह का Wifi युक्‍त यह पहला शमशान नहीं होगा। इससे पहले 2015 में हैदराबाद में इसी तरह की सुविधा आरंभ की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+