चेन्नई: फ्रिज में ब्लास्ट, टीवी रिपोर्टर समेत परिवार के तीन लोगों की मौत

चेन्नई। चेन्नई में गुरुवार को घर में रखे फ्रिज में ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में स्थानीय टीवी चैनल का एक रिपोर्टर भी शामिल है। ये घटना ताम्बरम के पास सुबुरबन में हुई। इस हादसे में न्यूज-जे में रिपोर्टर प्रसन्ना, उनकी पत्नी अर्चना और मां रेवती की मौत हो गई। मां रेवती एक रिटार्यड सरकारी कर्मचारी थीं।

chennai: three died including tamil tv channel reporter after refrigerator exploded at home

पुलिस के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के कारण फ्रिज में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद पूरे घर में जहरीली गैस फैल गई। इसकी चपेट में आने से परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। ये धमाका रात करीब 2 बजे हुआ जब वे लोग सो रहे थे। प्रसन्ना और पत्नी एक कमरे में सो रहे थे जबकि उनकी मां दूसरे कमरे में सो रही थीं।

पुलिस ने बताया कि जब सुबह नौकरानी घर पर आई और दरवाजा खटखटाया तो प्रसन्ना उनकी पत्नी अर्चना और मां रेवती में से किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद नौकरानी ने आसपास के लोगों को बुलाया और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आशंका जाहिर की है कि शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से फ्रिज में धमाका हुआ होगा जिससे गैस का रिसाव हुआ होगा।

घर के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत

पुलिस के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद प्रसन्ना और उनकी मां ने मेन दरवाजे तक पहुंचने का प्रयास किया होगा, लेकिन दोनों हॉल में गिर पड़े, जबकि प्रसन्ना की पत्नी बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। विस्फोट के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे घर अंधेरे में डूब गया। दीवार पर सभी जगह उंगली के निशान ये दर्शाते हैं कि इन्होंने अंधेरे में खुद को बचाने के लिए रास्ता ढूंढने की पूरी कोशिश की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+