चेन्नई में महिला इंस्पेक्टर ने जिस युवक को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जानें कैसी है उसकी हालत
चेन्नई, 12 नवंबर। चेन्नई में लगातार हुई बारिश के कारण कई लोगों ने अपनी जान गवां दी। वहीं गुरुवार का चेन्नई की बारिश में भीगते हुए एक पुसिस निरीक्षक का वीडियो जमकर वायरल हुआ। जिसमें पुलिस अधिकारी राजेश्वरी भारी बारिश के बीच चेन्नई के टीपी चतरम इलाके में एक कब्रिस्तान में बेहोश पड़े व्यक्ति उदय कुमार को बचाने के लिए कंधे पर ले जाते हुए नजर आई। जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हुई लेकिन जिस 25 वर्षीय युवक को वो पुलिस अधिकारी राजेश्वरी कंधे पर ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया उसकी शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

गुरुवार को तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जिससे चेन्नई के कई इलाकों में बाढ़ आ गई। पुलिस ने कहा कि एग्मोर और पेरंबूर जैसी जगहों पर पेड़ उखड़ गए । रिपोर्ट के अनुसार 25 वर्षीय ये युवक एक कब्रिस्तान में बेहोश पड़ा नजर आया था। तभी इस महिला पुलिस इंस्पेक्टर की नजर इस युवक पर पड़ी उसने बारिश में अपने कंधे पर उसने उसे लादा और कैंप तक पहुंचाया। जिसका वीडियो वायरल हुआ और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन तक ने पुलिस अधिकारी की तारीफ करते हुए ईनाम दिया। VIDEO:भयानक बाढ़ में फंसे शख्स की महिला इंस्पेक्टर ने बचाई जान, कंधों पर रख पहुंचाया अस्पताल
तमिलनाडु के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव कुमार जयंत ने कहा कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में शनिवार से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में भारी बारिश और बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण आई बाढ़ में 14 लोगों की मौत हो गई है। चूंकि चेन्नई के कई हिस्से गुरुवार देर रात तक पानी में डूबे रहे, 75,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और अन्य सरकारी अधिकारी नागरिकों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। ये महिला पलिस इंस्पेक्टर भी उन्हीं में एक हैं।
Woman inspector #Rajeshwari in #Chennai rescues unconscious man from cemetery
Udayakumar was found lying unconscious at a cemetery, Rajeshwari lifted him, carried him on her shoulder and rushed him to a nearby hospital#ChennaiRains#ChennaiPolice #TamilNaduRains pic.twitter.com/ItTVdtdLvo
— DD News (@DDNewslive) November 12, 2021
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications