VIDEO:भयानक बाढ़ में फंसे शख्स की महिला इंस्पेक्टर ने बचाई जान, कंधों पर रख पहुंचाया अस्पताल
चेन्नई, 11 नवंबर: तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस बीच 20 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है बारिश के चलते चेन्नई शहर का भी हाल बेहाल है। इस बुरे वक्त में लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। चेन्नई के टीपी छत्रम इलाके में एक कब्रिस्तान में बेहोश पड़े एक शख्स को भारी बारिश के बीच बचाने वाली पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी का वीडियो वायरल हो गया है।
Recommended Video

कब्रिस्तान में बेहोश पड़ा था शख्स
वीडियो में पुलिस निरीक्षक बेहोश पड़े शख्स अपने कंधों पर उठाकर ले जाती हुई दिख रही हैं। इसके बाद महिला अधिकारी उस शख्स को एक ऑटो में लिटा देती है, जिसे उनके साथ चल रहे लोग अस्पताल ले जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी के इस निस्वार्थ कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। रिपोर्टों में कहा गया है कि 28 वर्षीय व्यक्ति एक कब्रिस्तान में बेहोश पाया गया था।

पेड़ के नीचे कई घंटों तक दबा रहा शख्स
गुरुवार को तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई थी, जिससे चेन्नई के कई इलाकों में बाढ़ आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीपी छत्रम इलाके में भारी बारिश के चलते कई पेड़ उखड़ गए थे। इसी दौरान इन पेड़ों की चपेट में क्रबिस्तान में मौजूद ये शख्स आ गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी पर पहुंची और पेड़ के नीचे दबे शख्स को लोगों की मदद से निकाला। इसके बाद राजेश्वरी ने नंगे पांव उस शख्स को अपने कंधों पर उठाया और ऑटो में रखकर अस्पताल पहुंचाया।
देखें वीडियो
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक उदयकुमार कब्रिस्तान में कार्यरत था। वह पिछली रात भारी बारिश को देखते हुए किलपौक कब्रिस्तान में सो गया। अचानक तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़ गया और उदयकुमार उसके नीचे फंस गया। एक युवक के पेड़ के नीचे फंसने और बेहोश होने की सूचना मिलते ही महिला निरीक्षक राजेश्वरी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। पेड़ को हटाकर युवक की जान बचाई

पीड़ित खतरे से बाहर है
घटना की जानकारी देते हुए महिला इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने बताया कि, उसे पहले प्राथमिक उपचार दिया जिसके बाद मैंने उसे ऑटो से अस्पताल भेज दिया। मैं भी अस्पताल पहुंची, उसकी मां उसके साथ मौजूद थीं। मैंने उन्हें चिंता न करने का आश्वासन दिया और पुलिस विभाग की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया है। डॉक्टर ने कहा कि इलाज जारी है और चिंता की कोई बात नहीं है।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications