धड़कते दिल ने 13 मिनट में लगाई 12 किमी छलांग

malar hospital
चेन्‍नई। चेन्‍नई में बीती रात एक ऐसा हादसा हुआ जो अक्‍सर फिल्‍मों में ही देखने को मिलता है। नजारा कुछ यूं था कि एक दिल था जाे धड़क रहा था, इस दिल को एक ऐसे युवक के सीने में ट्रांसप्‍लांट करना था जिसके दिल की धड़कनें रुक चुकी थीं और वह अपनी अंतिम सांसें गिन रहा था। युवक के पास सिर्फ गिनकर 13 मिनट ही शेष थे।

एक धड़कते दिल को 13 मिनट के भीतर 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। मेट्रो शहर चेन्‍नई का ट्रैफिक और शाम का समय। पहुंच पाना तो बिल्‍कुल नामुमकिन सा था लेकिन चेन्‍नई की पुलिस ने यह कारनामा भी कर दिखाया। एक तरफ जहां ट्रैफिक में फसंने के कारण दर्जनों मरीजों को अपना दम तोड़ना पड़ता है वहीं चेन्‍नई में इसके उलट एक मिसाल देखने को मिली।

चेन्नै के सरकारी हॉस्पिटल से 12 किलोमीटर दूर अडयार स्थित फोर्टिस मलार हॉस्पिटल तक दिल पहुंचाने का यह सफर सोमवार शाम को 6 बजकर 44 मिनट पर शुरू हुआ। ऐम्बुलेंस 13 मिनट और 22 सेकेंड बाद 6.57 पर इसे लेकर फोर्टिस मलार हॉस्पिटल पहुंची। बता दें कि इन दोनों मुख्य हॉस्पिटलों को जोड़ने वाली सड़क पर अक्सर भारी ट्रैफिक रहता है और सामान्य तौर पर इस दूरी को तय करने में 45 मिनट लगते हैं। लेकिन एक आदमी की जान को बचाने के लिए पुलिस, डॉक्टरों और सामान्य आदमी ने बड़ा दिल दिखाते हुए इसमें मदद की।

यह दिल चेन्नै के सरकारी हॉस्पिटल में दम तोड़ने वाले एक 27 साल के एक युवक का था। इस मिशन से ठीक पहले दिल को शरीर से निकालकर 4 डिग्री सेल्सियस पर एक स्पेशल कंटेनर में रखा गया था। इसे 12 किलोमीटर दूर फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती मुंबई के 21 साल के बीकॉम स्टूडेंट के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जाना था।

खास बातें:

1. 13 मिनट में तय की गई 12 किमी की लंबी दूरी।

2. दूरी तय किए जाने के दौरान 12 सिग्‍नल क्रॉस किए गए।

3. एंबुलेंस की स्‍पीड 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार रही। सामान्‍य तौर पर यह स्‍पीड 80 किमी प्रति घंटा होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+