चेन्नई के डॉक्टरों का कमाल, लैब में तैयार किया कान
चेन्नई। चेन्नई को डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने लैब में कान तैयार करने का दावा किया है। डॉक्टरों ने मंगलवार को इस कान को दिखाते हुए बताया कि इसे लैब में एक प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है। चीन के वैज्ञानिकों ने एक हफ्ते पहल ये ऐलान किया था कि वो जन्म से ही एक कान से ना सुन सकने वाले पांच बच्चों के लिए वो कान बनाएंगे और एक हफ्ते बाद ही भारतीय डॉक्टरों ने लैब में तैयार कान सबके सामने प्रदर्शित कर दिया।

एसआरएम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरू में जानवरों पर किए गए अध्ययन और प्रयोगों से ये बात सामने आई कि कान की कुछ कोशिकाएं ऐसी होती हैं, जो लैब में बढ़ाई जा सकती है। ये प्रयोग खरगोश पर किया गया। एसआईएमएस हॉस्पिटल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन के श्रीधर ने कहा कि जन्म से बहरे बच्चे को ये कान लगाए जाने में अभी एक लंबा वक्त हमें तय करना है लेकिन हम सही रास्ते पर हैं और बहुत जल्ही ही इसमें भी कामयाबी हासिल करेंगे।
ये टीम इस तकनीक पर बीते दो साल से काम कर रही है। मंगलवार को टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हन दुनिया को बताना चाहते हैं कि प्रयास सही दिशा में जा रहे हैं। टीम ने कहा कि मनुष्य में इसके इस्तेमाल से पहले जानवरों पर प्रयोग की एक लंबी प्रक्रिया चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications