चेन्नई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी मामला: अपुष्ट सूचना पर लिखी गई रिपोर्ट पर वनइंडिया हिंदी ने व्यक्त किया खेद
चेन्नई एयरपोर्ट पर कुछ दिनों पहले एक सोना तस्करी का मामला सामने आया था, जिसमें करीब 1.5 करोड़ रुपये के सोने की बरामदगी हुई थी। इस मामले से जुड़ी एक रिपोर्ट वनइंडिया हिंदी पर प्रकाशित हुई थी जिसमें दावा किया गया था कि तस्करी में कस्टम अधिकारियों की संलिप्तता के कारण उनका तबादला किया गया है।
हालांकि, कस्टम विभाग ने इन आरोपों को सख्ती से खारिज किया है। विभाग का कहना है कि यह स्थानांतरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा था और इसका सोना तस्करी के मामले से कोई लेना-देना नहीं है। विभाग ने जोर देकर कहा कि इस तरह के स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं।

इस विवादित रिपोर्ट के कारण स्थानांतरित अधिकारियों की छवि धूमिल हुई और कस्टम विभाग की प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचा है। घटना के बाद वनइंडिया हिंदी ने अपनी रिपोर्ट पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित थी, जिसे प्रकाशित करने से पहले कस्टम विभाग से सत्यापित किया जाना चाहिए था।
वनइंडिया ने स्पष्ट किया कि उनकी रिपोर्ट का उद्देश्य कस्टम विभाग या किसी अधिकारी की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं था। कस्टम अधिकारियों और विभाग को हुई असुविधा या तनाव के लिए यह प्रकाशन खेद प्रकट करता है।












Click it and Unblock the Notifications