चेन्नई की आरके नगर सीट पर उपचुनाव संपन्न, 73.45 फीसदी मतदान

चेन्नई। चेन्नई की वीआईपी आरके नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में गुरुवार को हुए मतदान में 73.45 फीसदी मतदान हुआ है। ये तमिलनाडु की पूर्व मंख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद बीते साल से खाली है। आरके नगर विधानसभा सीट सहित 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई है। सीट पर वोटों की गिनती 24 दिसंबर को होगी। आरके नगर सीट के अलावा यूपी की सिकंदरा, पश्चिम बंगाल की सबांग और अरुणाचल प्रदेश की दो सीट पक्के-कसांग और लिकाबली पर भी मतदान हुआ। सिकंदरा सीट बीजेपी विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन के कारण खाली हुई थी। बीजेपी ने मथुरा प्रसाद पाल के बेटे अजीत पाल सिंह को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया। समाजवादी पार्टी ने सीमा सचान को जबकि कांग्रेस ने प्रभाकर को चुनाव मैदान में उतारा है।

पन्न, 73.45 फीसदी मतदान

ये उम्मीदवार चुनाव मैदान में ये चुनाव कई बड़े नामों के चलते दिलचस्प हो गया है, सीट पर दो बड़े नाम अभिनेता विजय और जयललिता की भतीजी का नामांकन रद्द हो गया था। इस सीट पर ये कैंडिडेट मैदान में हैं- अन्नाद्रमुक (शशिकला गुट)- टीटीवी दिनाकरण, अन्नाद्रमुक (एपीएस, ओपीएस गुट)- ई मधुसूदन, द्रमुक- मुरुडु गणेश, भाजपा- कारू नागार्जन, नाम तमिलार काची- कालाई कोट्टू उधायम, कांग्रेस- एस थिरुनावुक्कारासार और एमजीआर के भतीजे एमसी चंद्रशेखर चुनाव मैदान में हैं

इस सीट पर उप-चुनाव इस साल अप्रैल में होने वाला था लेकिन निर्वाचन क्षेत्र में इसे रद्द कर दिया गया था क्योंकि ऐसी शिकायतें आई थीं कि यहां वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांटे जा रहे हैं। तमिलनाडु की राजनीति की लिहाज से इस सीट की बड़ी अहमियत है। इस बार उप-चुनावों के लिए, चुनाव आयोग ने उप-सर्वेक्षण के लिए 9 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+