ऋषि सुनक से मिले शेफ संजय रैना, विजय मामा से कराई बात, सोशल मीडिया यूजर्स बोले-कौन हैं 'ये मामा'

ऋषि सुनक जब से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से ही दुनियाभर में बसे भारतीय उत्साहित हैं और उनको लेकर तरह-तरह की फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा कई भारतीयों की तरफ से सुनक पर मीम्स भी शेयर किया जा रहा है। इसी बीच सेलिब्रेटी शेफ संजय रैना ने उनसे मिलने का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से ही इंटरनेट यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर विजय मामा कौन हैं, जिसे ऋषि सुनक आने का न्योता दे रहे हैं।

rishi sunak

रैना ने शेयर किया है यह वीडियो
सेलिब्रेटी शेफ संजय रैना ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कैमरे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह कैमरे में कहते हैं कि देखों 'मामा' मेरे पास आपको हैलो कहने के लिए कोई है। फिर वह कैमरे को सुनक की ओर घुमाते हैं जो "विजय मामा" का अभिवादन करते हैं। साथ ही उनकी तरफ से विजय मामा को 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर भी आमंत्रित किया जाता है।

ऋषि बोले जब यहां आना तो भतीजे के साथ 10 डाउनिंग स्ट्रीट जरूर आना
विजय मामा से ऋषि ने कहा कि मैं सुनक हूं। आप कैसे हैं? मुझे उम्मीद है कि जब आप यहां आओगे तो मुझसे मिलने जरूर आओगे। यहां आने पर आप भतीजे को लेकर 10 डाउनिग स्ट्रीट जरूर आना। तब तक अपना ध्यान रखिए!

जैसै ही रैना ने पोस्ट किया वीडियो, वैसे ही हुआ हिट
रैना ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया, वैसे ही वीडियो हिट हो गया। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। साथ लोग यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऋषि सुनक किसे विजय मामा कह रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि अब 'वीजा ऑन एराइवल पक्का'

कुछ ने की ऋषि सुनक की तारीफ
एक यूजर ने ऋषि सुनक की विनम्रता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह वास्तव में उसके लिए अच्छा है। वहीं, रैना ने भी सुनक की तारीफ की और कहा कि ऋषि सुनक एक अच्छे इंसान हैं। इस वीडियो को अब तक 40,000 बार देखा जा चुका है। वहीं, इस पर लगभग 2,500 लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि 274 बार इसे रीट्वीट भी किया जा चुका है। आपको बता दें कि 42 वर्षीय सुनक भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बने हैं।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने UK PM ऋषि सुनक को फोन कर बधाई दी, इस खास डील पर हुई बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+