पीएम मोदी ने UK PM ऋषि सुनक को फोन कर बधाई दी, इस खास डील पर हुई बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बात कर द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने की बात कही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन के नए भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने सुनक को यूके का प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी। इस दौरान मोदी ने भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय रिश्तों और व्यापार समझौते को लेकर चर्चा की। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने एफटीए को जल्द से जल्द नतीजे तक पहुंचाने पर प्रतिबद्धता जताई है।

pm modi- sunak

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से बात करने के विषय को लेकर ट्विटर पर ट्वीट भी किया है। पीएम मोदी ने लिखा, "आज यूके के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर ऋषि सुनक को बधाई दी। हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम व्यापक और संतुलित एफटीए को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचने के महत्व को लेकर सहमत हुए हैं।"

वहीं यूके पीएम ऋषि सुनक ने भी इस बातचीत को लेकर ट्वीट किया है। सुनक ने ट्वीट में लिखा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी को मेरी नई भूमिका पर कहे गए शब्दों के लिए धन्यवाद दिया। ब्रिटेन और भारत में बहुत कुछ है। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हमारे दो महान लोकतंत्र आने वाले महीनों और वर्षों में अपनी सुरक्षा, रक्षा और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।"

क्या है मुक्त व्यापार समझौता?

एफटीए यानी मुक्त व्यापार समझौता अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार सहयोगी देशों के बीच एक मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के लिए किया जाने वाला करार होता है। व्यापार समझौते तब होते हैं जब दो देश उन दोनों के बीच व्यापार प्रतिबंधों को ढीला करने के लिए सहमत हो जाते हैं। इसके जरिये आम तौर पर व्यापार के अवसरों का विस्तार किया जाता है। एफटीए के जरिये व्यापार की बाधाओं को कम करने या समाप्त करने के लिए टैरिफ और ड्यूटी को निर्धारित किया जाता है। इस प्रकार इससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहित किया जाता है। इस साल जनवरी में भारत और ब्रिटेन ने औपचारिक तौर पर 2030 तक 100 अरब डॉलर का निवेश बढ़ाने के लिए मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की थी। सुएला ब्रेवरमैन ने इस समझौते खिलाफ कुछ वक्त पहले बयान दिय़ा था जिसके बाद हंगामा मच गया था। हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलट गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+