Good News: अब मोबाइल फोन से निकाल सकेंगे PF का पैसा, ये ऐप करेगा मदद

नई दिल्ली। ईपीएफओ ने 4 करोड़ से ज्यादा नौकरीपेशा लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब आपको अपने पीएफ के लिए ईपीएफओ के दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पीएफ का पैसा निकालने के लिए पीएफ दफ्तर जाने की भी जरूरत नहीं होगी। अब घर बैठे मिनटों में अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते है। आप मिनटों में अपने पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। अब सब कुछ आपके मोबाइल फोन से हो जाएगा। जी हां अब पीएफ निकासी से लेकर पीएफ संबंधी शिकायत और पीएफ बैलेंस आप आसानी ने अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं। आपको बस एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

ये ऐप बताएगा आपका पीएफ बैलेंस

ये ऐप बताएगा आपका पीएफ बैलेंस

अब आपको पीएफ के काम के लिए ईपीएफओ के दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। आप आसानी से घर पर बैठे-बैठे मोबाइल फोन से सारा काम कर सकते है। आपको बस उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा। उमंग ऐप की मदद से आप ने केवल अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं बल्कि पीएफ का पैसा निकाल भी सकते है। आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकतर UMANG App डाउनलोड करना होगा।

कैसे करेगा काम

कैसे करेगा काम

उमंग ऐप डाइनलोड करते ही उसके द्वारा मांगी जा रही जानकारी देनी होगी। आप इस ऐप पर इस्टैब्लिशमेंट आईडी बनाकर अपने पीएफ खाता पर नजर रख सकते हैं। ऐप में कई सर्विस है। आपको EPFO सलेक्ट करना होगा। इसे सलेक्ट करते ही पेज खुलेगा, जिसमें आपको तीन विकल्प खुलेंगे। employees centric services, general services और employer centric services। आपको पहला विकल्प चुनना है। जिसके बाद एक और विंडो खुलेगा। इस विंडो में भी 3 विकल्प होंगे। पहला view passbook, दूसरा raise claim और तीसरा track claim status। अगर आप अपना पीएफ बैलेंस देखना चाहते हैं तो पहला विरल्प चुन सकते हैं।

मोबाइल से निकाले पीएफ का पैसा

मोबाइल से निकाले पीएफ का पैसा

उमंग ऐप के जरिए आप अपने पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। ऑनलाइन PF निकालने के लिए आपको Raise claim का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अपना UAN नंबर भरना होगा। इस नंबर को भरते के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आपको फॉर्म में भरना होगा। इसे भरने के साथ ही ऑनलाइन क्लेम खुल जाएा। इसके बाद आप फॉर्म 19 और 10c चुनकर मांगी जा रही जानकारी भरकर पीएफ क्लेम कर सकते हैं। जारी जानकारी चेक करने के बाद 20 दिनों के भीतर आपका पैसा आपके खाते में आ जाएगा।

पीएफ दफ्तर से मिलेगी छुट्टी

पीएफ दफ्तर से मिलेगी छुट्टी

इस ऐप की मदद ने न केवल आप अपना पीएफ बैलेंस और पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं बल्कि पेंशनभोगी इस ऐप की मदद से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भी जमा कर सकते हैं। जिससे उन्हें पीएफ दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।

3 घंटों में होगा काम

3 घंटों में होगा काम

आपको बता दें कि ईपीएफओ अपनी इस खास तकनीक को जल्द और विकसित करने जा रहा है। जिसके बाद पीएफ से जुड़ी आपकी शिकायतों और पीएफ निकासी जैसे काम 3 घंटों के भीतर पूरे हो जाएगा। आपको बता दें कि फिलहाल पीएफ निकासी में 20 दिन का वक्त लग जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+