मेरठ: CCS यूनिवर्सिटी ने छात्राओं के स्कार्फ पहनने पर लगाया बैन
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने अजीबो-गरीब फरमान सुनाते हुए कैंपस में स्कार्फ पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई छात्रा चेहरे पर स्कार्फ बांधकर आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके पीछे तर्क दिया है कि कैंपस में अज्ञात लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए यह किया जा रहा है। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर अल्का चौधरी ने कहा कि बाहरी लोग कैंपस में घुस जाते हैं जिनको रोकने के लिए ये फैसला किया गया है।

अल्का चौधरी ने बताया कि बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है और उनकी पहचान की जा रही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से उन लोगों को चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन अगर इसके बाद भी वो कैंपस में दाखिल होते हैं तो पुलिस को इसकी सूचना दी जाएगी।
इसके पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निर्देश जारी किया कि अब कोई भी छात्रा चेहरे पर स्कार्फ बांधकर कॉलेज में नहीं आ सकती हैं। सभी को कॉलेज के भीतर हमेशा कॉलेज आई कार्ड रखना होगा। उनपर नजर रखने के लिए कॉलेज प्रशासन की तरफ से चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही पार्क में बैठने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications