लड़की की आवाज में बात कर इंजीनियर ने 350 लोगों से ऐंठे लाखों रुपए, गिरफ्तार

लड़की की आवाज में बात कर इंजीनियर ने 350 लोगों से एंठे लाखों, गिरफ्तार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर फोन पर लोगों से लड़की की आवाज में बात करता था और फिर धमका कर रुपए ले लेता था। पहले सेक्स चैट और फिर फोन पर बात के जरिए 350 लोगों से आरोपी अब तक रुपए ऐंठ चुका था। 27 साल का ये शख्स इंजीनियरिंग में स्नातक है। चेन्नई पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया है। चेन्नई पुलिस के मुताबिक, 2017 से ये युवक इस काम में लगा हुआ था।

 लड़की की आवाज में बात कर इंजीनियर ने 350 लोगों से एंठे लाखों, गिरफ्तार

बताया गया है कि आरोपी लड़की की आवाज में आसानी से बात कर लेता है और इसी का फायदा वो उठाता था। फोन पर ही धीरे-धीरे वो दोस्ती बढ़ाता था और फिर सेक्स चैट करता था। इस सारी बातों को वो रिकॉर्ड कर लेता था। इसके बाद इस रिकॉर्डिंग को घर के सदस्यों को भेज देने और सोशल मीडिया पर शेयर कर देने की बात कह धमकाता था और मोटी रकम खाते में ट्रांसफर करने को कहता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी वल्लाल राजकुमार तिरुनेलवेल्ली का रहने वाला है। मदुरैवोयल ते उदयराज ने पुलिस को शिकायत की थी कि एक महिला उससे रुपयों की डिमांड कर रही है। महिला अपना नाम प्रिया बता रही है। उसने बताया कि उसने जॉब के अवसर देखने के लिए लोकांटो नाम का ऐप डाउनलोड किया था, जिसके बाद ये कॉल आई। उसने बताया कि उससे पहले सेक्स चैट की गई और न्यूड तस्वीरें भी भेजी गईं और फिर रुपयों के लिए धमकी दी जाने लगी।

पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि जिस नंबर से कॉल आया था वो किसी अन्य नाम के शख्स पर था। साइबर सेल की मदद से लोकांटो नाम का ऐप का भी डाटा खंगाला गया। इससे पुलिस के सामने वल्लाल राजकुमार का नाम आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुला।इसके बाद पता चला कि वो तो सालों से यही काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+