अनुच्छेद 370 हटने के बाद 4 साल में जम्मू-कश्मीर में जानें क्या-क्या बदल गया?
Jammu and kashmir after article 370 removal: जम्मू-कश्मीर के लिए 5 अगस्त ही वो ऐतिहासिक दिन था, जब आज से ठीक चार पहले सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 हटा दिया गया था। 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने कानून लाकर जम्मू-कश्मीर को खास दर्जा दिए जाने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था और ये राज्य देश के बाकी राज्यों जैसा हो गया। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने के बाद इन चार सालों में जम्मू कश्मीर कई बड़े और ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं वो अब तक जम्मू-कश्मीर में क्या-क्या बदल गया है जिसने कश्मीर के लोगों के जीवन में खुशियां भर दी।

दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज
जम्मू और कश्मीर की चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का निर्माण हुआ। चिनाब ब्रिज की नदी के तल से इस रेलवे ब्रिज की ऊंचाई 1,315 मीटर है। आर्क ब्रिज के सेप में बना एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है।
श्रीनगर जम्मू हाईवे अपग्रेड हुआ
पहले यहां की सड़के बहुत खराब थी और रोड कनेक्टिविटी सही नहीं होने के कारण 12 से 14 घंटे जम्मू से कश्मीर जाने में लगते थे लेकिन शानदार सड़के बनने के बाद जम्मू से श्रीनगर के रास्ते का समय आधा हो गया। यानी 6 से 7 घंटे का ही अब समय लगता है।
53 इन्फ्रास्ट्रकचर में से जुड़े 32 प्रोजेक्ट पूर हुए
प्रधानमंत्री डेवलपमेंट पैकेज के अंतर्गत 58,477 करोड़ रुपये की लागत के 53 योजनाए शुरू की गई जिनमें सड़क बिजली, हेल्थ, एजुकेशन, टूरिज्म, खेती और स्किल डेवलेपमेंट से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इन 53 में से 32 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं।
रिकार्डतोड़ संख्या में आए पर्यटक
जनवरी- फरवरी 2023 में 4.70 लाख पर्यटक आए। वहीं सात महीने में 1.27 करोड़ पर्यटक कश्मीर की वादियों का लुफ्त लेने के लिए आए। पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग जम्मू कश्मीर के सेकेट्री सैय्यद आदिब राशिद शाह ने बताया कि इतनी अधिक संख्सा में पहली बार यहां पर्यटक आए। जिससे कश्मीर के ट्रैवलर्स, होटल इंडस्ट्री और लोकल दुकानदारों को खूब लाभ हुआ। इस साल पर्यटकों की आमन बढ़ने पर उनकी खूब कमाई हुई, इतनी कमाई जितनी पहले कभी नहीं हुई।
30 साल बाद चाइना हॉल ओपेन हुआ, पहला मल्टीप्लेक्स बना
कश्मीर में 30 साल से किसी ने सिनेमा हॉल में किसी ने फिल्म नहीं देखी थी, 30 साल से बंद पड़ा कश्मीर का चाइना हॉल खुला और यहां पर पहला मल्टीप्लेक्स आईनॉक्स शुरू हुआ जिसकी बदौलत 30 साल बाद सिनेमाघर में फिल्म देख सके। मल्टीप्लेक्स खुलने से यहां लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे थे।
जम्मू कश्मीर को दो एम्स जैसे अस्पताल मिले
जम्मू कश्मीर के लोगों को बीमारी हालत में जहां दूर दराज के शहरों में इलाज के लिए जाना पड़ता था। कई बार समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण मरीजों की मौत हो जाती थी। यहां के नागरिकों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सके इसके लिए यहां पर केंद्र सरकार ने दो अत्याधुनिक एम्स अस्पतालों का निर्माण करवाया।
75 साल बाद शारदा मंदिर में पूजा हुई
किस्तान अधिकृत कश्मीर में शारदा के निकट किशनगंगा नदी (नीलम नदी) के तट पर स्थित प्रसिद्ध शारदा पीठ सरस्वती मंदिर जहां पर 75 सालों बाद इस मंदिर में दीवाली पर पूजा हुई। ये मंदिर है जिसके जीर्णोद्धार की मांग कश्मीरी पंडित लंबे समय से कर रहे थे। सरकार ने इसका सौंदर्यीकरण करवाया और यहां रहने वाले हिंदू नागरिकों को खुश कर दिया।
34 साल बाद मोहर्रम का जुलूस श्रीनगर की सड़कों पर निकाला गया
मुहर्रम पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत में मनाया जाने वाला मुहर्रम जुलूस जम्मू-कश्मीर में 34 साल के बाद निकाला गया। जुलाई 2023 को 34 साल के बाद बिना प्रतिबंध के मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। इतने सालों से प्रतिबंध के बाद हजारों शिया समुदाया को 8वीं मुहर्रम जुलूस निकाले की परमीशन दी गई थी। 1989 में कश्मीर में अधिकारियों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।
श्रीनगर में जी 20 समिट ट्यूरिजम मीट
जी-20 सम्मेलन के तहत पर्यटन वर्किंग ग्रुप की एक सफल मीटिंग श्रीनगर की वादियों में हुई। सरकार ने श्रीनगर में इसका आयोजन करवाकर पाकिस्तान के फर्जी प्रोपगेंडा की पोल पूरी दुनिया के सामने खोल दी। मेजबान भारत के निमंत्रण पर दुनिया के 17 देशों के 60 डेलिगेट्स कश्मीर आए और उन्होंने दुनिया को बताया कि वो कश्मीर में सुरक्षित है और यहां के बारे में जो भय का माहौल फैलाया जा रहा है ऐसा यहां बिलकुल नहीं है। श्रीनगर के बिजनेसमैन मजीब कादरी ने बताया कि यहां पर ये बैठक होने से हम व्यापारियों को भी बहुत फायदा पहुंचा।
इसके अलावा जम्मू कश्मीर में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का अयोजन हुआ। जिसमें 13,732 करोड़ रुपये के MOU पर साइन हुए।












Click it and Unblock the Notifications