राबड़ी के घर से रोते हुए क्यों निकलीं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या, पिता चंद्रिका राय ने बताई वजह

राबड़ी के घर से रोते हुए क्यों निकलीं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या, पिता चंद्रिका राय ने बताई वजह

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय शुक्रवार को अपनी सास राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास से रोते हुए बाहर निकलीं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। दरअसल तेज प्रताप यादव ने कोर्ट में ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल की हुई है। ऐसे में जब राबड़ी देवी के घर से ऐश्वर्या अचानक रोते हुए बाहर निकलीं तो कयास लगाए जाने लगे कि अब ऐश्वर्या ने भी कोई बड़ा कदम उठाने का फैसला कर लिया है। हालांकि इस मामले पर अब खुद ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने अपनी बेटी के इस तरह ससुराल से मायके आने की वजह बताई है।

ऐश्वर्या के पिता ने क्या कहा

ऐश्वर्या के पिता ने क्या कहा

ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने मीडिया से बात करते हुए इस मामले पर कहा, 'ऐश्वर्या का ससुराल से मायके आना कोई नई या असामान्य बात नहीं है। ससुराल से मायके आना-जाना एक सामान्य प्रक्रिया है।' आपको बता दें कि शुक्रवार को मायके आने के बाद ऐश्वर्या दोबारा अपने ससुराल लौट गई हैं और राबड़ी देवी के आवास पर उनके साथ ही रह रही हैं। वहीं इस मामले पर ऐश्वर्या की मां पूर्णिमा राय ने कहा, 'ऐश्वर्या अपनी बहन से मिलने एक मायके आईं थी और अब फिर ससुराल लोट गई हैं।'

वीडियो वायरल होने के बाद लगने लगे कयास

वीडियो वायरल होने के बाद लगने लगे कयास

गौरतलब है कि शुक्रवार को बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय अचानक राबड़ी देवी के सरकारी आवास से रोते हुए बाहर निकलीं और अपने मायके चली गईं। ऐश्वर्या के लिए उनके पिता चंद्रिका राय ने गाड़ी भिजवाई थी, जो आवास के बाहर सड़क पर ही खड़ी हुई थी। ऐश्वर्या इसी गाड़ी में बैठकर अपने मायके चली गईं। तेज प्रताप यादव की तरफ से तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने के बावजूद उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय अपने मायके नहीं गईं थी और राबड़ी देवी के साथ उनके सरकारी आवास में ही रहती थीं। राबड़ी देवी के घर से ऐश्वर्या के बाहर निकलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था।

तेजप्रताप ने दाखिल की हुई है तलाक की अर्जी

तेजप्रताप ने दाखिल की हुई है तलाक की अर्जी

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी पटना के फैमिली कोर्ट में दाखिल की हुई है और मामला अदालत में चल रहा है। तलाक की अर्जी डालने के बाद तेज प्रताप ने मीडिया से कहा था, 'शादी के बाद से मैं घुट-घुटकर जी रहा हूं। घुट-घुट के जीने से तो कोई फायदा है नहीं। मैं अब इस रिश्ते में और नहीं रह सकता। राजनीतिक फायदा लेने के लिए उनकी शादी कराई गई थी। मेरी पत्नी मुझे मेरे भाई तेजस्वी से लड़वाना चाहती थीं।' हालांकि मामले को लेकर ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया था।

सुलह कराने की कोशिश में लालू परिवार

सुलह कराने की कोशिश में लालू परिवार

कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद तेज प्रताप यादव वृंदावन चले गए थे और काफी दिनों तक वहीं रहे। हालांकि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रताप नहीं माने। वहीं ऐश्वर्या के परिवार ने भी दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन मामले का हल नहीं निकला। इसके बाद तेज प्रताप की बहन मीसा भारती और उनके जीजा ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन तेज प्रताप अपनी जिद पर अड़े रहे। मामले की सुनवाई के दौरान तेज प्रताप यादव के वकील ने कहा था कि हमारी पूरी कोशिश है कि इस शादी को बचा लिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+