अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3: लोकसभा में जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 को अगले साल (2021) की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। बुधवार को संसद में सरकार की ओर से ये जानकारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री जितेद्र सिंह ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में लिखित में बताया है कि चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण का संभावित कार्यक्रम 2021 की पहली छमाही में कार्यान्वित करने की योजना है।

Chandrayaan III launch schedule in first half of 2021 Jitendra Singh in Lok Sabha

रविकुमार डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चंद्रयान-3 की तैयारी इससे पहले प्रक्षेपित चंद्रयान-2 से सबक लेते हुए की गई है। इसमें खासतौर पर डिजाइन, क्षमता उन्नयन सहित अन्य बातों का ध्यान रखा गया है। पिछले साल ISRO ने चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था. हालांकि इस मिशन के तहत विक्रम लैंडर का चांद की सतह पर उतरने से पहले ही संपर्क टूट गया था।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसरो ने युवा वैज्ञानिकों के लिये एक कार्यक्रम आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि इसरो वर्ष 2019 से सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिये युवा विज्ञानी कार्यक्रम- युविका नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

हाल ही में इसरो चेयरमैन के. सिवन ने बताया था कि हमने चंद्रयान-2 पर अच्छी प्रगति की है, भले ही हम सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर सके, ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है, इसके अगले 7 वर्षों के लिए विज्ञान डेटा का उत्पादन करने के लिए कार्य किया जा रहा है। वहीं चंद्रयान-3 की परियोजना पर काम जारी है और इसे अगले साल 2021 में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+