एक फिल्म से भी कम है चंद्रयान-3 का खर्च, अमेरिका-रूस से भी किफायती इसरो का मिशन
Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 के जरिए भारत अंतरिक्ष में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। इस मिशन के तहत आज शाम को चंद्रमा की सतह पर लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो ने इस लैंडिंग की तैयारी पूर कर ली है।
इसरो ने भरोसा जताया है कि इस बार यह मिशन जरूर सफल होगा। अगर भारत लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल हो जाता है तो ऐसा करने वाला अमेरिका, रूस, चीन के बाद चौथा देश बन जाएगा।

भारत के चंद्रयान 3 मिशन पर खर्च की बात करें तो इसपर तकरीबन 615 करोड़ रुपए यानि 75 मिलियन डॉलर खर्च हुए हैं। जिस तरह से 2019 में चंद्रयान 2 विफल हो गया था उसके बाद ही इस मिशन को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।
इसरो के पूर्व चेयरमैन के सिवन ने अनुमान लगाया है कि लैंडर, रोवर और प्रपल्शन मॉड्यूल की कुल लागत 250 करोड़ रुपए है औऱ इसके लॉन्च पर तकरीबन 365 करोड़ रुपए खर्च हुए होंगे। ऐसे में अगर चंद्रयान 3 मिशन के कुल खर्च की बात करें तो यह किसी बॉलीवुड फिल्म के खर्च के बराबर है जबकि हॉलीवुड की फिल्मों की तुलना में तकरीबन एक तिहाई खर्च में ही इस मिशन को लॉन्च किया जा रहा है।
हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो पिछले साल रिलीज हुई अवतार का बजट तकरीबन 1970 करोड़ रुपए था, ऐसे में इसरो फिल्म के कुल बजट के तकरीबन एक तिहाई हिस्से से ही चंद्रयान 3 को लॉन्च कर रहा है। इसरो की ओर से प्रारंभिक तौर पर 75 करोड़ रुपए की मांग की गई थी, इसमे 60 करोड़ रुपए की मशीन, उपकरण आदि शामिल था। बाद में 75 करोड़ रुपए की और मांग की गई थी।
चंद्रयान 2 के बजट की बात करें तो उसपर कुल 978 करोड़ रुपए का खर्च हुआ था। इसमे 603 करोड़ रुपए ऑर्बिटर, लैंडर, रोवर, नेविगेशन और ग्राउंड सपोर्ट के लिए 375 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। वहीं रूस के लूना-25 की बात करें तो इसपर 1600 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। वहीं अमेरिका ने 1960 में 14 लाख करोड़ रुपए में लूनर मिशन पूरा किया था
चंद्रयान 3 की बात करें तो कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में हैं जिनका बजट इस मिशन से अधिक था। आदिपुरुष फिल्म के बजट की बात करें तो इसका कुल बजट तकरीबन 700 करोड़ रुपए था।












Click it and Unblock the Notifications