चंद्रयान-3: चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिग कराने वाला पहला देश बना भारत

भारत के चंद्रयान-3 ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके साथ ही चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत की इस उपलब्धि ने दुनिया को लोहा मनवा दिया है।

बता दें कि, चंद्रयान-3 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। चंद्रयान ने 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखा है।

chandrayaan-3-successful-lands-on-moon

चंद्रमा की सतह पर उतरते समय यानी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लैंडर की स्पीड 1.68 मीटर प्रति सेकेंड थी। चंद्रयान-3 के लिए चार साल से इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिक मेहनत कर रहे थे, वो आज पूरी हुई। जो काम अमेरिका और रूस जैसे देश नहीं कर सकते, वो भारत करने में सफल रहा।

इसके साथ ही चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग सफल होने के बाद रोवर 'प्रज्ञान' चांद पर उतरा। उसके पहिये चांद पर 'भारत का टैटू' बनाते आगे बढ़े। रोवर 'प्रज्ञान' के पिछले पहियों पर इसरो और भारत का राष्ट्रीय प्रतीक (अशोक चिन्ह) उकेरा गया है।

विक्रम लैंडर के सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतरने पर पीएम मोदी ने कहा कि, ये पल अविस्‍मरणीय है... ये क्षण अभूतपूर्व है... ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है... ये क्षण नए भारत के आगमन का है... ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है... ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+