Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर ने चांद की दिखाई अनोखी तस्वीर, चंद्रमा पर लाल-नीले रंग के निशान, जानिए क्या हैं
Chandrayaan-3: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने के 14 दिन हो गए। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी। इस बीच प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की कई तस्वीरें खींची हैं। जिससे चांद की सतह और चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिली है। इस बीच प्रज्ञान रोवर ने एक और तस्वीर क्लिक है। जिसमें चांद की सतह लाल और नीला दिख रही है।
चांद पर लाल और ब्लू का निशान कैसे बना है। इसके बारे में हर कोई हैरान है। इसरो ने 5 सितंबर को अपने आधिकारिक X (ट्विटर हैंडल) पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने कहा कि एनाग्लिफ़ स्टीरियो या मल्टी-व्यू छवियों से तीन आयामों में वस्तु या इलाके का एक सरल दृश्य है।

इस तस्वीर को एनाग्लिफ़ NavCam स्टीरियो फोटो का उपयोग करके बनाया गया है, जिसमें प्रज्ञान रोवर पर ली गई बाएं और दाएं दोनों तस्वीरें शामिल हैं। इस 3-चैनल इमेज में, बाईं इमेज लाल चैनल में स्थित है, जबकि दाहिनी इमेज नीले और हरे चैनल (सियान बनाते हुए) में रखी गई है। इन दोनों इमेज के बीच परिप्रेक्ष्य में अंतर के परिणामस्वरूप स्टीरियो प्रभाव होता है। जो तीन आयामों का दृश्य प्रभाव देता है ।
3डी में इसे देखने के लिए लाल और सियान चश्में की लगाने की सलाह दी है। बता दें कि NavCam को LEOS/ISRO द्वारा विकसित किया गया था। डेटा प्रोसेसिंग SAC/ISRO द्वारा की जाती है। इस अनोखी तस्वीर को देखकर लोग आश्चर्य में डूबे हैं। चांद की बारीकी को देखकर लोगों बेहद खुश भी हो रहे हैं।
इसरो ने इस तस्वीर को 30 अगस्त को शेयर किया था। उसके बाद उन्होंने आज रिपोस्ट करते हुए लाल और नीले रंग के निशान के बारे में बताया है। ये निशान क्या हैं, इसको लेकर उन्होंने बताया है।
यह भी पढें- Chandrayaan-3 MahaQuiz: चंद्रयान-3 के सवालों का जवाब देकर जीतिए 1 लाख रुपये, ऐसे लें महाक्विज में भाग












Click it and Unblock the Notifications