Chandrayaan-3 MahaQuiz: चंद्रयान-3 के सवालों का जवाब देकर जीतिए 1 लाख रुपये, ऐसे लें महाक्विज में भाग

भारत के लिए 23 अगस्त का दिन इतिहास क पन्नों में दर्ज हो गया क्योंकि इसी दिन चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की गई थी। इतना ही नहीं इस मिशन में सफलता के साथ भारत, दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने चंद्रयान को पहुंचाने में सफलता पाई। अब, इस सफलता के बाद भारत सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

दरअसल, भारत सरकार ने चंद्रयान-3 से जुड़ा महाक्विज आयोजित करने का फैसला लिया है। इस महाक्विज में चंद्रयान-3 से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर आप इस महाक्विज को जीतते हैं तो आपको भारत सरकार की तरफ से 1 लाख रुपया दिया जाएगा। इस महाक्विज में इसरो और mygov के कर्मचारी के बच्चे शामिल नहीं हो सकते हैं।

Chandrayaan-3 Mahaquiz

आपको बता दें कि इस महाक्विज के बारे में चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो की यात्रा के दौरान की थी। उन्होंने कहा था कि जन-जन तक इसरो की उपलब्धियां पहुंचाने के उद्देश्य से चंद्रयान-3 महाक्विज आयोजित किया जाएगा। चलिए जानते हैं इस क्विज में आप कैसे भाग ले सकेंगे...

नियम और शर्तें

  • क्विज सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है।
  • जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करेगा, क्विज शुरू हो जाएगी।
  • यह एक समयबद्ध क्विज है जिसमें 10 प्रश्नों का उत्तर 300 सेकंड में देना होता है। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
  • प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे के संचार के लिए उनकी माईगव प्रोफ़ाइल अपडेट की गई है। अधूरी प्रोफाइल विजेता बनने के योग्य नहीं होगी।
  • प्रश्नों को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा।
  • भारत के प्रतिभागी एक वैध भारतीय मोबाइल नंबर का उपयोग करके खेल सकते हैं, क्योंकि क्विज शुरू होने से पहले मोबाइल नंबर को मान्य करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय उपयोगकर्ता वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के रूप में एक वैध ईमेल आईडी का उपयोग करके खेल सकते हैं।
  • क्विज में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से अधिक बार उपयोग नहीं किया जा सकता है। डुप्लिकेट प्रविष्टियों के मामले में, पहले प्रयास का रिकॉर्ड मूल्यांकन के लिए लिया जाएगा।


क्या होगी पुरस्कार की राशि

  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ₹ 1,00,000/- (एक लाख रुपये) का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  • द्वितीय विजेता प्रतिभागी को ₹ 75,000/- की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
  • तृतीय विजेता प्रतिभागी को ₹ 50,000/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • अगले 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को ₹ 2,000/- के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को ₹ 1,000/- (केवल एक हजार रुपये) के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+