Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? ISRO ने कहा- एक्सपेरिमेंट्स अब भी जारी है
Chandrayaan-3 ISRO Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 पर लेटेस्ट अपडेट देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन टारगेट में से दो हासिल कर लिए गए हैं। जबकि तीसरे 'इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोग' के लिए एक्सपेरिमेंट्स जारी है।
इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इसरो ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, ''चंद्रयान -3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग पूरा हो गया है। चंद्रमा पर घूमने वाले रोवर का प्रदर्शन पूरा हो गया है। वहीं अभी भी इन-सीटू वैज्ञानिक एक्सपेरिमेंट चल रहा है। सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।''

बुधवार 23 अगस्त को भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर चुका है। चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। वहीं चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर, चांद पर जिस जगह पर उतरा है, उस जगह को "शिव शक्ति प्वाइंट" के नाम से जाना जाएगा। वहीं जिस स्थान पर चंद्रयान -2 लैंडर 2019 में चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसे "तिरंगा प्वाइंट" कहा जाएगा।
पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि 23 अगस्त को, जिस दिन चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरा, उस दिन को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' (National Space Day) के रूप में मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications