Chandrayaan 3: इसरो के चेयरमैन बोले, इस बार जरूर सफल होगी सॉफ्ट लैंडिंग, बताई वजह

Chandrayaan 3: आज शाम को चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है। इस बीच इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस मिशन को लेकर सभी सुरक्षा चेक पूरे कर लिए गए हैं। वह लगातार इसरो टेलीमेट्री से आ रही रिपोर्ट को चेक कर रहे हैं।

आज होने वाली लैंडिंग को लेकर सोमनाथ ने कहा कि हमे पूरा भरोसा है कि यह मिशन सफल होगा। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह भरोसा कहां से आ रहा है। हमारी टीम ने जो काम किया है वह जबरदस्त है, जिसकी वजह से हमे भरोसा है कि यह मिशन सफल होगा। यह अति आत्मविश्वास नहीं है।

S somnath

चंद्रयान 2 के बाद इस मिशन को 4 साल के बाद लॉन्च किया गया है। चार साल का समय कम नहीं होता है, हमने हर पल का सही इस्तेमाल किया है ताकि इस मिशन को सफल बना सके। हमने सभी बैकअप प्लान की योजना बनाई। यहां तक कि बैकअप प्लान का भी हमने बैकअप प्लान बनाया है।

इस मिशन के दौरान सब कुछ हमारी योजना के अनुसार गया है अभीतक, हमे इस दौरान चौंकाने वाले नतीजे मिले हैं। हमने लैंडिंग के लिए अलग-अलग चरण पर तैयारी की है, लैंडर के स्वास्थ्य की हमने हर चरण पर टेस्टिंग की है।

सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 2 आखिरी चरण तक गया था, लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका था। हम काफी हायर वेलोसिटी के साथ लैंड किए थे। चंद्रयान 2 के दौरान हमारी एक गलती की वजह से सही जगह पर लैंडिंग नहीं हो सकी।

हमने पिछले गलती के बाद काफी विश्लेषण किया है। कुल मिलाकर हमारा सिस्टम इस बार काफी बेहतर है इसे अच्छे से टेस्ट किया गया है। हमारा लैंडर किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है, हमारी टीम इस बार बेहतर तरीके से तैयार है। हम पूरी तरह से इस बार तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+