Chandrayaan-3: कैसे चांद की सतह पर विक्रम लैंडर से बाहर निकला प्रज्ञान रोवर, ISRO ने शेयर किया वीडियो
Chandrayaan-3: कैसे चांद की सतह पर विक्रम लैंडर से बाहर निकला प्रज्ञान रोवर, ISRO ने शेयर किया वीडियो
Chandrayaan-3 Pragyan Rover: चंद्रयान-3 चांद की सतह पर अपना सफर शुरू कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने का वीडियो 25 अगस्त को X (बदला हुआ ट्विटर नाम) पर जारी किया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रज्ञान कैसे लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर चल रहा है। वीडियो को शेयर कर इसरो ने लिखा, ''देखिए, कैसे चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह पर उतरा।''

विक्रम लैंडर से उतरने और चंद्रमा की सतह पर चलने वाले प्रज्ञान रोवर के वीडियो का लोगों को इतंजार था। इसरो के वीडियो जारी करते ही ये वीडियो वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications