Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम से ट्रैफिक पुलिस ने कहा-जवाब दो, सिग्नल तोड़ने पर हम नहीं काटेंगे चालान

नई दिल्ली । इन दिनों सोशल मीडिया पर दो चीजों को लेकर चर्चाएं खूब होती हैं। एक चंद्रयान 2 की और दूसरी नए ट्रैफिक नियम को लेकर काटे जा रहे चालान की। नागपुर पुलिस ने इन दोनों को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया, जो चंद मिनटों में ही वायरल हो गया। लोग नागपुर पुलिस के इस ट्वीट की खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल इस ट्वीट में उन्होंने जो लिखा है वो पढ़कर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

नागपुर पुलिस का दिल जीत लेने वाला ट्वीट

नागपुर पुलिस का दिल जीत लेने वाला ट्वीट


नागपुर पुलिस ने देशवासियों की चाहत को अपने ट्वीट में समेट लिया है। नागपुर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'प्रिय विक्रम, कृपया जवाब दो, सिग्‍नल तोड़ने के लिए हम आपका चालान नहीं काटेंगे।' नागपुर पुलिस के इस ट्वीट को लोग खब लाइक्स, शेयर और कमेंट कर रहे हैं। लोग अपने कमेंट में नागपुर पुलिस और इसरो को टैग कर रहे हैं। बता दें कि नागपुर पुलिस ने चंद्रयान-2 और चालान के बीच ऐसा सेंस ऑफ ह्यूमर तैयार किया है कि ट्वीट को एक मिनट के अंदर ही 7500 लाइक्स और 2400 से अधिक बार रिट्वीट किया गया।

कहा-सिग्नल तोड़ने पर चालान नहीं काटेंगे

कहा-सिग्नल तोड़ने पर चालान नहीं काटेंगे

गौरतलब है कि 1 सितंबर को नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया गया तो वहीं 7 सितंबर की देर रात चंद्रयान 2 के लैंडर को चांद पर उतरना था, लेकिन लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाई और उसका संपर्क इसरो से टूट गया, लेकिन एक दिन बाद ही इसरो ने लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सलामत होने की जानकारी दी, जिसके बाद से देशभर की उम्मीदें जग गई है। इसरो ने कहा है कि विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में हर कोई अपनी तरह से दुआ मांग रहा है कि लैंडर विक्रम से संपर्क हो जाए।

फेल नहीं हुआ चंद्रयान 2

फेल नहीं हुआ चंद्रयान 2

इसरो के चंद्रयान 2 मिशन की लैंडिंग चंद्रमा पर 7 सितंबर की देर रात 2:30 बजे होने वाली थी, लेकिन चंद्रमा से लैंडिंग से ठीक पहले मजह 2.1 किमी पहले ही लैंडर का संपर्क इसरो सेंटर से टूट गया। मिशन चंद्रयान-2 की नाकामी के बीच फिर से उम्मीद जगी है। इसरो ने कहा कि उन्हें लैंडर की लोकेशन का पता चल गया है। लैंडर विक्रम को चंद्रमा पर जहां लैंड करना था, वहां से महज 500 मिनट की दूरी पर विक्रम की लोकेशन मिली है। इसरो के वैज्ञानिक उसे सिग्नल भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+