चंद्रबाबू के निशाने पर आए पीएम, मोदी एक निगेटिव किरदार हैं, देश के लिए आपदा
नई

मोदी सरकार के कामों के चलते लोगों ठीक से सो तक नहीं पा रहे हैं
कार्यक्रम में बोलते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अर्थव्यवस्था और सामाजिक संकेतक राज्य सरकार की नीतियों के परिणाम का सबूत हैं। मोदी कहते हैं कि वह बहुत मजबूत हैं। लेकिन उन्होंने राष्ट्र के लिए क्या किया है? सरकार की पहल जैसे स्टार्ट अप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया केवल नारे हैं। मोदी सरकार के कामों के चलते लोगों ठीक से सो तक नहीं पा रहे हैं।

मोदी ने अर्थव्यवस्था को खराब कर दिया
नायडू ने कहा, कोई भी मोदी से बेहतर है। वह एक नकारात्मक चरित्र है जिसने अर्थव्यवस्था को खराब कर दिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले किए गए वादों के बारे में याद दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार पर आरोप लगाकर मोदी सत्ता में आए और इसलिए, दोनों सरकारों के बीच कुछ अंतर होना चाहिए था।चंद्रबाबू नायडू ने नोटबंदी को राजनीतिक साजिश बताया।

2000 का नोट लाकर मोदी सरकार ने वोट खरीदना आसान किया
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने वोट खरीदने के काम को आसान कर दिया है। सरकार ने नई 2000 रुपये की नोट इसलिए चलाई जिससे एक आदमी जेब में कम से कम पैसे लेकर जाए और आसानी से एक-एक नोट देकर लोगों का वोट खरीद सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसी भी लोकतांत्रिक संस्थानों का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने दावा किया कि आंध्र प्रदेश की एजेंसियां सीबीआई से बेहतर हैं। चंद्रबाबू नायडू ने सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके मोदी सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

पूरा देश मोदी ठगा हुआ महसूस करता है
उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर नेताओं और व्यापारियों को धमकाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन 5 साल में ऐसा कुछ भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि, देश में दलित और मुस्लमान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मीडिया इसे दिखा नहीं रहा है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि शुरू में वह मोदी और उनके नारों पर विश्वास करते थे। उन्होंने कहा कि अब ना केवल वह बल्कि पूरा देश मोदी ठगा हुआ महसूस करता है।












Click it and Unblock the Notifications