मुझसे बदला लेने के लिए आंध्र प्रदेश को खत्म करने की साजिश कर रही भाजपा सरकार: चंद्रबाबू नायडू

अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार उनके राज्य को लगातार निशाना बना रही है और वो प्रदेश को खत्म कर देना चाहती है। नायडू ने कहा कि भाजपा सरकार ये सब करने से बाज नहीं आई तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। नायडू ने शुक्रवार को अमरावती में जिला अधिकारियों की एक सेमिनार में बोलते हुए ये बातें कहीं।

Chandrababu Naidu says BJP led centre government Targeting Andhra Pradesh

नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के पूजा स्थलों में अशान्ति फैलाने की कोशिश हो रही है, क्योंकि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार उनसे व्यक्तिगत बदला लेने के लिए राज्य को खत्म करने की साजिश कर रही है। नायडू ने कहा, मुझे पता है कि सीबीआई जांच का आदेश दिया जाएगा और विधानसभा चुनावों में टीडीपी को सत्ता में दोबारा आने से रोकने की भी कोशिश होगी लेकिन हम किसी के सामने समर्पण नहीं करेंगे और अपने खिलाफ किसी साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

नायडू ने कहा कि केंद्र के इशारे पर लगातार मेरी छवि को धूमिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, राज्य को अस्थिर करने की कोशिशें की जा रही हैं। केंद्र की सरकार हिंदुओं की भावनाओं को भड़का कर उन्हें सरकार के खिलाफ कर रही है।

वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि इस तरह की बेसिर-पैर की बातें कर वो क्या साबित करना चाहते हैं, ये समझ से परे है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू और उनकी पार्टी के नेता लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। पार्टी नेता आन्ध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+