ममता बनर्जी से मिले चंद्रबाबू नायडू, 22 नवंबर को विपक्ष की बैठक के लिए दिया न्योता

विपक्ष की बैठक को लेकर ममता बनर्जी से मिले चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सोमवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर 22 नवंबर को दिल्ली में 22 नवंबर को विपक्षी दलों की बैठक के लिए न्योता दिया। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक राज्य सचिवालय हावड़ा में हुई है। चंद्रबाबू नायडू ने 10 नवंबर को विपक्ष के कई नेताओें से मिलने के बाद 22 नवंबर को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक का ऐलान किया था।

Chandrababu Naidu, Mamata Banerjee

22 नवंबर को होने वाली इस बैठक का मकसद भाजपा भाजपा के खिलाफ विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाना और 2019 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ इनको एकजुट करना होगा। नायडू लगातार विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में और भी मुलाकातें करेंगे और भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करेंगे।

Chandrababu Naidu, Mamata Banerjee

चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि भाजपा देश की संस्थाओं को खत्म कर रही है, ऐसे में किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता से बाहर करना उनका मकसद है। नायडू ने बीते हफ्ते कहा था कि सेव डिमॉक्रेसी, सेव नेशन, सेव इंस्टिट्यूशन ही इस समय हमारा और देश का एजेंडा है।

चंद्रबाबू नायडू लगातार उन दलों के नेताओं से मिल रहे हैं, जो एनडीए में नहीं है और भाजपा के खिलाफ माने जाते हैं। नायडू ने हाल ही में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन से भी मुलाकात की थी, ताकि वह बीजेपी के खिलाफ क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट कर सकें। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी, शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, मायावती, शरद पवार और दूसरे नेताओं से भी मुलाकात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+