चंद्रबाबूू नायडू ने की 2,000 और 500 रुपये के नोटों पर बैन की मांग, जानिए क्‍यों

नई दिल्‍ली। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्‍यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 2000 और 500 के नोटों को बैन करने की मांग की है। उन्‍होंने कहा है कि ऐसा करने से भष्‍ट्रचार को जड़ से खत्‍म किया जा सकेगा खासकर राजनीति से। अमरावती स्थित विधानसभा सभा में नायडू ने कहा कि कैशलेस ट्रांजेक्‍शन को लेकर वो उत्‍साहित हैं लेकिन इसे लागू करने का कुछ और तरीका होना चाहिए। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 'हम चाहते हैं कि सभी लेनदेन ऑनलाइन हों और आंध्र प्रदेश इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।

चंद्रबाबूू नायडू ने की भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 2,000 और 500 रुपये के नोटों पर बैन की मांग

आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू नीति आयोग के 13 सदस्‍यी कमेटी के चेयरमैन थे तो नोटबंदी में कैशलेस ड्राइव के लिए सक्रिय है। नायडू ने कहा ''मैं पहला ऐसा नेता हूं जिसने बड़े नोटों को बैन करने की मांग की थी। उन्‍होंने कहा अगर 2000 और 500 के बड़े नोट बंद हो जाएं तो राजनीतिक पार्टियां चुनाव में कैश नहीं बाट पाएंगे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि 100 के नोटों को उस मात्रा में एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाना पाना संभव नहीं होगा। इससे पहले आंध्र प्रदेश विधानसभा मे चंद्रबाबू ने कहा कि 2029 तक आंध्र प्रदेश को भारत का सबसे बेहतर राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने विधानसभा में कहा कि आंध्र प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जो भारत सरकार के बाद कौशल विकास के लिए एक निगम स्थापित करता है। चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा 'आप विशेष स्थिति वाले राज्यों को औद्योगिक प्रोत्साहन दे रहे हैं और आप आंध्र प्रदेश वह दर्जा नहीं दे रहे हैं। ऐसा क्यों, यह हमारा अधिकार है।' उन्होंने कह 'आप संसद में इस विषय पर चर्चा करने नहीं देते हैं। क्यों, हमें हमारे अधिकारों से वंचित क्यों किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+