चांदनी चौक जिला कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव, कपिल सिब्बल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कांग्रेस की चांदनी चौक जिला इकाई ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
नई दिल्ली, 16 मार्च। कांग्रेस की चांदनी चौक जिला इकाई ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। सिब्बल चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद हैं।

यह भी पढ़ें सा रे गा मा पा की विनर हुईं 19 साल की नीलांजना रे, जानें कितना मिला कैश प्राइज
आरएसएस और बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं सिब्बल
बता दें कि पंजाब समेत 5 राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वकील कपिल सिब्बल ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। सिब्बल ने कहा था कि गांधी परिवार को अब साइड हो जाना चाहिए और किसी और को पार्टी का नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए। एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे सब की कांग्रेस चाहिए। कुछ लोग घर की कांग्रेस चाहते हैं। सिब्बल का यह बयान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को रास नहीं आ रहा और वह उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मनिकम टैगोर ने सिब्बल पर भाजपा और आरएसएस की भाषा बोलने का आरोप लगाया।
कांग्रेस को तबाह करना चाहते हैं आरएसएस-बीजेपी
राहुल गांधी के वफादार माना जाने वाले टैगोर ने मंगलवार को कहा कि आरएसएस और बीजेपी कांग्रेस को तबाह करने के लिए गांधी परिवार को नेतृत्व से हटाना चाहते हैं। टैगोर ने ट्वीट कर कहा- 'आरएसएस और बीजेपी नेहरू-गांधी को नेतृत्व से बाहर क्यों करना चाहते हैं? क्योंकि गांधी के नेतृत्व के बिना कांग्रेस जनता पार्टी बन जाएगी। कांग्रेस को मारना आसान है, फिर भारत के विचार को नष्ट करना आसान है।' उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल यह सब जानते हैं और फिर भी आरएसएस और भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications