चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला:कोर्ट ने विकास बराला और उसके दोस्त को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
वर्णिका कुंडू की कार का पीछा करने के मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
चंडीगढ़। हरियाणा केडर के आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का पीछा करने के मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट ने विकास और आशीष को 12 अगस्त तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

चंडीगढ़ कोर्ट में मामले की सुनवाई कर रहे जज बलजिंदर पाल सिंह ने आदेश देते हुए विकास और आशीष को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पेशी के दौरान पुलिस ने अदालत से दोनों को दो दिन के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी,जिसे कोर्ट ने मान लिया।
Recommended Video

पुलिस ने आरोपी विकास और उसके दोस्त आशीष को आज कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों से खबर आई कि विकास बराला ने पुलिस की पूछताछ में वर्णिका कुंडू की कार का पीछा करने की बात क़बूल कर ली है। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications