नॉनवेज खाने वालों के लिए बुरी खबर, इस शहर में बढ़ने वाले हैं मटन, पोर्क के दाम
नई दिल्ली। अगर आपका भी नॉनवेज पंसदीदा व्यंजन है और आप चंडीगढ़ में रहते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, चंडीगढ़ म्यूनसिपल कार्पोरेशन ने बकरी, भेड़ और सुअर के लिए स्लॉटर फीस 30 से 100 रुपये प्रति जानवर बढ़ाने का फैसला लिया है। कार्पोरोशन ने ये फैसला सोमवार सुबह हुई एक बैठक में लिया।

इतना मंहगा होगा मीट
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रयिस एरिया, फेज 1 में स्थित स्लॉटर हाउस में हर दिन लगभग 250 बकरों का काटा जाता है। चंडीगढ़ में इस वक्त मटन की कीमत 400 रुपये प्रति किलो है जो कि अब बढ़कर करीब 450 रुपये प्रतिकिलो हो जाएगी। वहीं पोर्क की कीमत जो अभी 200 रुपये किलो है वो बढ़कर 250 रुपये प्रतिकिलो हो जाएगी। कार्पोरेशन ने ये कदम हाल ही में हुए ऑडिट के बाद उठाया है जिसमें ये पाया गया स्लॉटर फीस में 2006 के बाद से अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गैरकानूनी मीट विक्रेता 100 रुपये प्रतिकिलो बढ़ा सकते हैं दाम
स्लॉटर विंग के सुप्रीटेंडेंट, डा. एमएस कंबौज ने बताया कि सभी घरेलू सामानों की कीमतों में इजाफा हुआ है लेकिन स्लॉटर फीस में बीते 10 सालों से कोी वृद्धि नहीं हुई थी। वहीं चंडीगढ़ मीट मार्केट वेलफेयर एसोशिएसन के प्रेसिडेंट अतुल सोनकर ने बताया कि स्लॉटर फीस में वृद्धि के बाद मीट विक्रेता 50 रुपये प्रति किलो तक मीट के दाम बढ़ा सकते हैं। वहीं गैरकानूनी तरीके से मीट बेचने वालों की बात करें तो वे 100 रुपये या उससे ज्यादा भी प्रतिकिलो तक दाम बढ़ा सकते हैं।

नहीं है मॉर्डन स्लॉटर हाउस
बीते 15 सालों से चंडीगढ़ में मॉर्डन और एयरकंडीशनर स्लॉटर हाउस लगाने की बात हो रही है लेकिन अभी तक चंडीगढ़ म्यूनसिपल कार्रपोरेशन इस प्रोजक्ट को फाइनल ही नहीं कर पाई है। जिसकी वजह से मीट की स्वच्छता बरकरार नहीं रह पाती, खासकर चिकन की। चिकन के मीट को ज्यादातर मीट की दुकानों पर ही काटा जाता है, जिसमें अन्य मांस के मामले में भी स्वच्छता की कोई गारंटी नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications