नोटबंदी के बीच चंडीगढ़ चुनाव में BJP का डंका, हासिल की जबरदस्त जीत

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने नगर निगम की 26 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही एक बार फिर चंडीगढ़ नगर निगम पर भाजपा का कब्जा हो गया है।

चंडीगढ़। नोटबंदी पर मचे सियासी घमासान के बावजूद भारतीय जनता पार्टी का जलवा कायम है। चंडीगढ़ नगर निगम की 26 सीटों पर हुए चुनाव में पार्टी ने जीत का डंका बजा दिया है।

bjp

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने नगर निगम की 26 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही एक बार फिर चंडीगढ़ नगर निगम पर भाजपा का कब्जा हो गया है।

वहीं, कांग्रेस को महज 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। 20 सीटों पर बढ़त मिलने की खबर के बाद चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर जश्न मनना भी शुरू हो गया है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस जीत पर चंडीगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 8 नवंबर के बाद हर चुनाव में मिली जीत से ये साबित हो गया है कि जनता हमारे साथ है।

भाजपा की जीत पर सांसद किरण खेर ने कहा कि जनादेश के लिए हम चंडीगढ़ के लोगों का शुक्रिया करते हैं। हमने जमीनी स्तर पर बीजेपी की स्कीमों को लागू किया और नतीजा सामने है।

आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम की 26 सीटों के लिए 18 दिसंबर को वोट डाले गए थे। इन सीटों के लिए कुल 122 उम्मीदवार मैदान में थे। वोटों की गिनती 7 केंद्रों पर हुई। इन चुनावों में कुल 59.54 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।

चंडीगढ़ नगर निगम पर अभी तक भाजपा का ही कब्जा था। नोटबंदी के फैसले के बाद इन चुनावों को काफी अहम माना जा रहा था। चुनाव में नोटबंदी के फैसले को भी मुद्दा बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+