कैब ड्राइवर लड़की बन भेज रहा था अश्‍लील मैसेज, पीडि़ता ने ऐसे प्‍लानिंग कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने उबर कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वह वॉट्सऐप पर लड़की को काफी समय से अश्‍लील मैसेज भेज रहा था। जिस लड़की को कैब ड्राइवर मैसेज भेज रहा था, उसने करीब एक महीने पहले उबर कैब बुक कराई थी। उसी वक्‍त कैब ड्राइवर ने लड़की का नंबर सेव कर लिया और लड़की बनकर उससे चैट करने लगा। आरोपी कैब ड्राइवर का नाम जसवीर सिंह है, जिसकी उम्र 38 साल है और वह मोहाली का रहने वाला है।

कैब ड्राइवर लड़की बन भेज रहा था अश्‍लील मैसेज

पीडि़त लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह उनकी बेटी के साथ लड़की बनकर बात कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि कैब ड्राइवर पीडि़त लड़की के साथ खुद को उसकी सहेली बताकर बात कर रहा था। वॉट्सऐप पर उसने वही नाम रखा हुआ था, जो पीडि़ता की सहेली का था।

बीते गुरुवार को जब उसी नाम वाली सहेली पीडि़त लड़की से मिलने के लिए आई तो उसने रिजल्‍ट के बारे में पूछा। पीडि़त लड़की ने कहा कि उसने तो वॉट्सऐप पर रिजल्‍ट बताया था। जब दोनों ने वॉट्सऐप नंबर देखा तो पता चला कि वह नंबर तो किसी और का है। पीडि़त लड़की के सामने जब यह राज खुला तो उसने परिवार के साथ प्‍लानिंग की और लड़की बनकर बात कर रहे कैब ड्राइवर को मिलने के लिए डड्डूमाजरा में बुलाया।

लड़की के साथ मुलाकात को कैब ड्राइवर के एक मौके के तौर पर देख रहा था और वह झट से मिलने के लिए राजी हो गया। जैसे ही वह मिलने के लिए लड़की के परिवार वालों ने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मलोया पुलिस स्‍टेशन के इंस्‍पेक्‍टर बलदेव कुमार ने बताया कि उन्‍होंने कैब ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+