चंडीगढ़: वर्णिका का पीछा करने से पहले उसी रात आरोपी ने खरीदी थी शराब
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बीजेपी नेता के बेटे द्वारा एक आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ के बाद मामला बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने आरोपी विकास बराला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने 4 अगस्त की आधी रात को वर्णिका का पीछा किया था। इस बीच अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को एक वीडियो हाथ लगा है, जिसमें विकास का दोस्त आशिष एक दुकान से शराब खरीद रहा है। इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि यह उसी रात की फुटेज है, जिस रात वर्णिका के साथ यह घटना घटी थी और उसमें विकास का यही दोस्त आशिष भी शामिल था।

Recommended Video

आपको बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने बीजेपी नेता सुभाष बराला के बेटे आशिष बराला को आखिरकार को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मीडिया को बताया कि वे विकास को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से कुछ दिन का वक्त मांग सकती है।
इससे पहले सुभाष बराला ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया था कि अगर विकास दोषी है तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करें। साथ में बराला ने मीडिया से कहा कि वे पुलिस इन्वेस्टिगेशन में किसी भी प्रकार का अड़ंगा नहीं डाल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
