Chanakya Exit Poll Result: NDA या INDIA गठबंधन किसे मिलेगा मौका, जानिए क्या कहता है चाणक्य एग्जिट पोल
Todays Chanakya lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई थी। सातवें चरण की वोटिंग समाप्त होने के कुछ ही देर बाद एग्जिट पोल भी सामने आने लगे हैं। जो एग्जिट पोल सामने आ रहे है वो एक अनुमान है कि किसे कितनी सीटें मिले सकती है। हालांकि, अलगे पांच साल के लिए देश में किसकी सरकार बनेगी, इसका पता 04 जून को मतगणना के बाद ही सामने आएगा।
सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग के ठीक बाद तमाम एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल भी जारी हुआ है, जिसमें एनडीए को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। न्यूज़ 24- टुडेड चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, पीएम मोदी तीसरी बार बड़ी जीत हासिल कर सकते है।

टुडेज चाणक्य के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 400 से ज्यादा सीटें मिल सकती है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 107 सीटें, अन्य को 36 सीटें मिल सकती हैं। इस चुनाव में बीजेपी को 335 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 50 सीट मिल सकती है। अगर बात एनडीए गठबंधन को 400 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, इंडिय़ा गठबंन को 107 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।












Click it and Unblock the Notifications