चेन लूटकर भाग रहे बदमाश के सिर पर भीड़ में मौजूद शख्स ने मारी रॉड, मौके पर ही मौत

नई दिल्ली। चेन स्नैचिंग की खबरें आजकल आम हैं। अकसर रात के अंधेरे में या शांत सड़कों पर ऐसी वारदातें देखने को मिलती हैं। लेकिन हालिया मामले में कुछ अलग हुआ जब चेन स्नैचिंग कर भाग रहे शख्स को रोकने के चक्कर में उसकी हत्या कर दी गई। मामला बुधवार दोपहर 1 बजे का है जब नोयडा के फेज 2 पुलिस थाने के भीतर सेक्टर 90 में विपिन गौरव और सनी नाम के तीन युवक एक पार्क में नाच गा कर अपना वीडियो बना रहे थे।

Chain-Snatching Attempt Turns wrong as Thief Clubbed with Iron Rod and died

इतने में वहां पर 2 बाइक सवार पहुंचे और बाइक चला रहे प्रवीन सिंह ने तेजी से विपिन के गले से चेन खींची और भाग निकला। तीनों युवकों ने हल्ला किया और उसे रोकने के लिए चिल्लाने लगे। इतने में भीड़ में किसी ने पास पड़ी लोहे कि रॉड उठाई और तेजी से जा रहे प्रवीन के सिर पर दे मारी। वह बुरी तरह बाइक से गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- बेटे के जन्मदिन पर नहीं पहुंची दादी, कलयुगी पोते ने कर दी हत्या

इलाके के एसएचओ ने बताया कि चुराई गई चेन बरामद कर ली गई है। साथ ही उसके पास से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रवीन के साथी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। प्रवीन को रॉड मारने वाले शख्स की तालाश जारी है। हालांकि उसके खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की है लेकिन उसके खिलाफ एफआईआर लिख ली गई है।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+