बेटे के जन्मदिन पर नहीं पहुंची दादी, कलयुगी पोते ने कर दी हत्या

नई दिल्ली। हरियाणा के फतेहपुर कस्बे में शुक्रवार को एक शख्स ने अपनी दादी को जान से मार दिया। दरअसल वह अपनी दादी से इसलिए नाराज था क्योंकि वह उसके बेटे के जन्मदिन की पार्टी में नहीं आई थी। 70 साल की मृत महिला का नाम रामदेवी था। इंडिया टुडे टीवी की खबर के अनुसार महिला किसी विवाद के चलते अपने दोनों बेटों से अलग रह रही थी।

परपोते के जन्मदिन पर न पहुंचने पर कर दी हत्या

परपोते के जन्मदिन पर न पहुंचने पर कर दी हत्या

महिला अपने अपने एक पोते 22 साल के विकी के नवजात बेटे के जन्मदिन की पार्टी में बुलाने पर भी नहीं पहुंची थी। इससे आगबबूला विकी शुक्रवार की रात उसके घर पहुंचकर उससे झगड़ने लगा। बहस इतनी बढ़ी कि मारपीट तक पहुंच गई। इतने में विकी ने एक लोहे की चीज उठाकर रामदेवी को मारी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटे- बहु और पोते के खिलाफ मामला दर्ज

बेटे- बहु और पोते के खिलाफ मामला दर्ज

अपने दो बेटों से जायदाद को लेकर विवाद के चलते रामदेव अपने पति के साथ अकेली रहती थी। रामदेवी के पति राम अवतार ने पोते विकी, बेटे जय कुमार और बहु निर्मला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने निर्मला और विक्की को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जय कुमार फरार है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि हम जय कुमार को जल्द पकड़ लेंगे।

शराब चुराने के लिए कर दी हत्या

शराब चुराने के लिए कर दी हत्या

बीते 26 मार्च को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुए 46 साल के मजदूर सत्‍यशीलन के हत्‍या हुई थी। पुलिस को बाद में मालूम हुआ कि इस हत्या के पीछे उसके पास रखी शराब को चुराना आरोपी का मकसद था।पुलिस को सत्‍यशीलन की लाश शहर के कॉक्‍स टाउन इलाके में कचरे के ढेर से मिली थी।

यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+