अमित शाह: नेपाल-भूटान से रिश्ते अच्छे, लेकिन कुछ ताकतें इनकी सीमा से घुसने की फिराक में
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि नेपाल और भूटान के रिश्ते भारत के साथ काफी अच्छे हैं। लेकिन कुछ ताकतें इनकी सीमा के सहारे भारत में घुसने की फिराक में हैं। ये भारत में शांति नहीं चाहती हैं। शाह ने ये बात दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के 56 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कही। बता दें एसएसबी भारत की सीमा रक्षा सेना है।
Recommended Video

'सुरक्षाबल विपरीत परिस्थितियों में भी रक्षा कर रहे हैं'
गृहमंत्री ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोग इसलिए शांति से सो पाते हैं क्योंकि सीमा सुरक्षा बल देश की रक्षा कर रहा है और देश के सुरक्षाबल माइनस 37° से 46° सेल्सियस के कम तापमान जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि ये जवान साल में 100 दिन अपने परिवार के साथ बिता सकें।

ड्यूटी को जान से अधिक प्राथमिकता दी
उन्होंने कहा कि जहां भी एसएसबी के जवान तैनात हैं उन्होंने ड्यूटी को जान से अधिक प्राथमिकता दी है। इनकी सेवानिवृत्ति की उम्र 57 साल से बढ़ाकर 60 साल कर दी गई है। अब गृह मंत्रालय इन जवानों के कल्याण के लिए कदम उठा रहा है। शहीद होने वाले 35 हजार एसएसबी और पुलिस जवानों के सम्मान में एक राष्ट्रीय पुलिस स्मारक बनाया गया है। जो देश के लोगों को प्रेरणा देगा।

खुली सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार
शाह ने कहा, 'एसएसबी देश की 2450 किमी लंबी खुली सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है, जो नेपाल और भूटान से सटी हुई है। ये दोनों ही हमारे मित्र देश हैं लेकिन खुली सीमा होने की वजह से घुसपैठ के लिए इनका दुरुपयोग होता है। बीते एक साल में एसएसबी ने इन सीमाओं पर 380 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। जिसमें 166 करोड़ रुपये मूल्य की शराब और ड्रग्स शामिल है।'












Click it and Unblock the Notifications