गांधी परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, पूरे विदेश दौरे पर साथ रखना होगा SPG कवर
Recommended Video
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गांधी परिवार को सुरक्षा देने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस नए निर्देश के मुताबिक, गांधी परिवार के किसी भी सदस्य के विदेश यात्रा पर जाने के दौरान पूरे समय उनके लिए एसपीजी सुरक्षा अनिवार्य कर दी गई है। अब तक एसपीजी सुरक्षाकर्मी पहले विदेशी डेस्टिनेशन (फर्स्ट लोकेशन) तक ही गांधी परिवार के साथ जाते थे।

विदेश यात्रा पर पूरे समय एसपीजी सुरक्षा अनिवार्य
अगर गांधी परिवार के सदस्य इसे स्वीकार नहीं करते हैं तो सुरक्षा कारणों के मद्देनजर उनकी विदेश यात्रा में कटौती भी की जा सकती है। इसके पहले, फर्स्ट लोकेशन के बाद गांधी परिवार के सदस्य अपनी निजता का हवाला देकर सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भारत भेज देते थे। ऐसे में आगे की विदेश यात्रा के दौरान उनके लिए जोखिम बढ़ जाता था।

दिल्ली लौटने तक हर वक्त साथ रहेंगे एसपीजी के जवान
मोदी सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अब अगर गांधी परिवार का कोई सदस्य लंदन के दौरे पर जाता है तो एसपीजी के सुरक्षाकर्मी दिल्ली लौटने तक उनसे साथ हर वक्त रहेंगे, जैसे कि वे भारत में उनके साथ रहते हैं। अगर पूर्व पीएम राजीव गांधी के परिवार का कोई सदस्य विदेश यात्रा पर जाना चाहता है तो संबंधित देश में भारतीय दूतावास स्थानीय पुलिस के साथ उन्हें एसपीजी सुरक्षा के अलावा भी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए बात करेगा।

कांग्रेस ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल
जबकि कांग्रेस पार्टी सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन से नाराज नजर आ रही है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि हर किसी को किसी शख्स की निजता का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि सुरक्षा तो बहाना है, दरअसल, सरकार गांधी परिवार पर निगाह बनाए रखना चाहती है। वहीं, कांग्रेस से बीजेपी में आए टॉम वडक्कन ने कहा कि अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर होती है, इसलिए वीवीआईपी को हर जगह, हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित कराना होता है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद हर वक्त सुरक्षा मुहैया कराना है और इसके पीछे निजता में दखल देने जैसी कोई बात नहीं है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications