रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में मिलने वाले राशन पर लिया बड़ा फैसला, हर ऑफिसर कर रहा उनकी तारीफ

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने मिलिट्री ऑफिसर्स के लिए एक ऐसा फैसला लिया है जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तारीफ हर ऑफिसर कर रहा है। अपने दो साल पहले के लिए हुए फैसले को रद्द करते हुए सरकार ने पीस स्‍टेशन यानी शांति वाली जगहों पर तैनात सैन्‍य ऑफिसर्स के राशन की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में केंद्र सरकार का यह सेनाओं के पक्ष में बड़ा फैसला माना जा रहा है। इस फैसले के बाद हर कोई राजनाथ सिंह का मुरीद हो गया है। वहीं खुद रक्षा मंत्री का मानना है कि यह बहुत छोटा कदम है जिसके जरिए सरकार सेनाओं के प्रति अपनी कृतघ्‍ता का परिचय दे सकती है।

rajnath-singh.jpg

एक जुलाई 2017 से बंद

एक रक्षा अधिकारी की ओर से इस पर और ज्‍यादा जानकारी दी गई। रक्षा अधिकारी ने कहा, 'भारत सरकार ने रक्षा मंत्रालय के उस प्रस्‍ताव को मान लिया है जिसमें शांति वाली जगहों पर तैनात ऑफिसर्स के लिए 'राशन इन काइंड' को बहाल करने की बात कही गई थी।' दो वर्ष सरकार ने पीस स्‍टेशनों पर तैनाती वाले अफसरों के लिए राशन की प्रक्रिया को बंद कर दिया था। इस फैसले के बाद खुद सेनाओं के अंदर सरकार की आलोचना शुरू हो गई थी। कई ऑफिसर्स इस फैसले से इतने नाराज थे कि उन्‍होंने इसे मानने से ही इनकार कर दिया था। एक जुलाई 2017 को सरकार ने फैसला किया था कि वह ऑफिसर्स को फ्री राशन की जगह भत्‍ता दिया जाएगा। जबकि साल 1983 से राशन मिलने का नियम था। सेनाओं ने रक्षा मंत्रालय को बताया कि अगर इस सुविधा को बंद किया जाता है तो फिर हर ऑफिसर को 205.11 रुपए बिना टैक्‍स छूट के हर हाल में दिए जाएं। लेकिन सरकार ने यहां पर भत्‍ते की रकम सिर्फ 96 रुपए प्रतिदिन ही तय की थी।

राजनाथ सिंह बोले हर मदद को तैयार

एक विशेषज्ञ की ओर से बताया गया कि फ्री राशन की हालत में लागत 100 रुपए प्रतिदिन पड़ती है। रक्षा मंत्रालय की ओर से यह फैसला सांतवें वेतन आयोग के कहने के बाद लागू किया गया था। वेतन आयोग ने पीस स्‍टेशन पर तैनात ऑफिसर्स को फ्री राशन न देने का प्रस्‍ताव दिया था। सरकार के इस फैसले से खुश अफसर अब रक्षा मंत्री की तारीफ करने से नहीं हिचक रहे। कारगिल वॉर में हिस्‍सा लेने वाले मेजर डीपी सिंह ने ट्विटर पर राजनाथ सिंह के लिए लिखा, ' ऑफिसर्स के लिए पीस टाइम में मिलने वाले राशन की सुविधा फिर से शुरू करने के लिए थैंक्‍यू।' इस पर राजनाथ सिंह ने उन्‍हें जवाब दिया, 'मेजर डीपी सिंह, हम कम से कम इतना तो कर ही सकती हैं। एक रक्षा मंत्री के तौर पर मैं देश की सेनाओं के मनोबल को ऊंचा करने और उनके परिवारों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+