केंद्र सरकार, न्यायपालिका के काम को रोकने का कर रही प्रयास: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि न्यायपालिका के काम को रोकने की कोशिश सरकार कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश टी एस ठाकुर ने जानना चाहा कि आखिर हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति को सरकार क्यों रोक रही है।

मुख्य न्यायधीश जस्टिस टी एस ठाकुर ने कहा कि कोलोजियम ने न्यायधीशों के ट्रांसफर और नियुक्ति को लेकर 78 बार सरकार को लिखा है। पिछले आठ महीनों से इस मामले को अटका कर रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जानना चाहा कि क्या आप न्यायपालिका का काम रोक देना चाहते हैं।
न्यायधीश टी एस ठाकुर ने कहा कि हाईकोर्ट में जजों के खाली पदों की संख्या 43 फीसदी तक बढ़ गई है और लंबित मामलों की संख्या 40 लाख तक पहुंच चुकी है। सरकार की कोशिश होनी चाहिए कि ऐसे मामलों को रोक कर नहीं रखना चाहिए। जजों की नियुक्तियां तुरंत होनी चाहिए।
मुख्य न्यायधीश ने केंद्र सरकार को चार सप्ताह के भीतर इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications