मोदी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, पुलिस में 33 फीसदी आरक्षण
नयी दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब महिलाओं को पुलिसबल में नियुक्ति के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने दिल्ली समेत सभी केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बल में कांस्टेबल से सब इंस्पेक्टर रैंक तक महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन देने का फैसला कर लिया है।

मोदी सरकार द्वारा दिए जा रहे ये आरक्षण कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर रैंक तक सभी नई भर्तियों में लागू होगा। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसला किया गया। कैबिनेट के इस फैसले की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी नई भर्तियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का नियम लागू हो जाएगा।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग को आरक्षण मिला हुआ है, इस कोटे में इस वर्ग की महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित होंगा। सरकार के इस फैसले के बाद देश में सात केद्रशासित प्रदेश यानी दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्ष्यद्वीप, पुडुचेरी में महिलाओं को पुलिसबल में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
