सेंट्रल विस्टा का दीदार करना चाहते हैं ? DMRC की बस सेवा से मजेदार बनेगी यात्रा, जानिए डिटेल
दिल्ली मेट्रो (DMRC) सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद यात्रियों को बस सेवा मुहैया कराएगी। central vista DMRC bus service from sept 9
नई दिल्ली, 08 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर बाद सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि रायसीना हिल्स पर बने राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का भव्य रास्ता अब तक राजपथ कहा जाता था। अब सरकार ने इसका नाम कर्तव्य पथ कर दिया है। सेंट्रल विस्टा की वास्तुकला देखने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो ने विशेष इंतजाम किए हैं। DMRC बसों की सेवा मुहैया कराएगी।
Recommended Video

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान में कहा, 9 सितंबर से इंडिया गेट या सेंट्रल विस्टा जाने वालों के लिए DMRC बस सेवा प्रदान करेगी। भैरों रोड गेट नंबर 1 से नेशनल स्टेडियम C hexagon तक 6 बसों का संचालन होगा।
गुरुवार को DMRC ने ट्वीट कर बताया कि प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक बसें मिलेंगी। फिलहाल, ये सेवा एक सप्ताह के लिए ये सेवा शुरू की जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन गुरुवार शाम करीब सात बजे करेंगे। इसके बाद 9 से 11 सितंबर तक जनता के लिए ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से पीएम के दौरे के दिन सेंट्रल विस्टा के पास ड्रोन की अनुमति नहीं होगी, लेकिन बाकी दिनों में ड्रोन की अनुमति दी जाएगी।
ऐसे पहुंचें इंडिया गेट
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने एएनआई को बताया कि सेंट्रल विस्टा जाने के इच्छुक आगंतुकों के लिए पिकअप प्वाइंट पर इलेक्ट्रिक बसें तैनात की जाएंगी। बस से उतरने के बाद इंडिया गेट और सेंट्रल विस्टा तक पैदल पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि भैरों रोड गेट नंबर 1 से नेशनल स्टेडियम C hexagon तक छह बसें चलाई जाएंगी।
सुविधाजनक यात्रा
बुधवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) यातायात आलाप पटेल ने राजधानी में रूट डायवर्जन और ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि नई दिल्ली जिले में पैदल चलने वालों की सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सी-हेक्सागन से कई सड़कें डायवर्ट की जाएंगी।
रास्तों में बदलाव
डीसीपी के अनुसार कर्तव्य पथ के उद्घाटन के बाद सेंट्रल विस्टा के आसपास सड़कों पर भारी मात्रा में यातायात की उम्मीद है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि लोग कार्यक्रम के दौरान निजी वाहन लेकर न आएं। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। लगभग 500 और 300 कारों की क्षमता वाले पार्किंग दो क्षेत्रों को आवंटित किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications