कोरोना वायरस: केरल से लौटी केंद्र की टीम, राज्य सरकार को दी ये सलाह
कोरोना वायरस: केंद्र की टीम ने लिया केरल के हालात का जायजा, राज्य सरकार को दी ये सलाह
नई दिल्ली, 4 अगस्त: केरल में बीते कुछ दिनों से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी केरल में ही हैं। ऐसे में राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए हाल ही में केंद्री की ओर से टीम भेजी गई थी। केरल का दौरा करने के बाद केंद्र की टीमों ने संकट से उबरने के लिए टेस्ट बढ़ाने, संपर्क ट्रेसिंग, रोकथाम उपायों को लागू करने और पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया है।

केंद्र की टीम ने केरल में आईसीयू और वेंटिलेटर बेड जैसे उचित अस्पताल के बुनियादी ढांचे को तत्काल आधार पर बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के लिए आईसीयू बिस्तरों को भी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के केसों को देखते केंद्र की टीम वहां गई थी। जिसके बाद केंद्र की टीम ने राज्य सरकार को ये जरूरी सुझाव दिए हैं। टीम ने पाया कि केरल में एक्टिव सर्विलांस ठीक तरह से नहीं हो रहा है। साथ ही केरल सरकार ने कोरोना के केस कंट्रोल करने के लिए वहां पर सख्ती लगाई थी, लेकिन इसका भी जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं हुआ है।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 410,353 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमित मामलों की संख्या में करीब 5,395 की वृद्धि हुई है। इस समय केरल में जहां सबसे ज्यादा 173,736 मामले सक्रिय हैं वहीं महाराष्ट्र में 77,729, कर्नाटक में 24,305, और तमिलनाडु में 20,217 मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में मामलों की संख्या बढ़कर 317,69,132 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 425,757 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 309,33,022 मरीज ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications