बैंक लाइन में जो लोग मरें हैं उन्होंने देश को लूटा है- केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने बैंक लाइन में लगे लोगों की मौत पर दिया विवादित बयान, मंत्री ने कहा कि जो लोग बैंक लाइन में मरे हैं वह देश को लूट रहे थे।
बांदा। नोटबंदी के फैसले के बाद देशभर में लोगों को बैंकों और एटीएम से पैसा निकालने में दिक्कत हो रही है, यही नहीं कई जगहों पर बैंकों की लाइन में लोगों के मरने की भी खबर है, लेकिन केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने इन मौतों पर विवादित बयान दिया है।

नोटबंदी के बुरे असर से अब बीजेपी के अंदर भी चिंताएं
केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज ने कहा है कि जनधन खातों में नोटबंदी के बाद जमा हुए हजारों करोड़ रुपए पर केंद्र सरकार की नजर है। उन्होंने कहा कि बैंकों की लाइन में जिन लोगों की मौत हुई है वह वो लोग हैं जो देश को लूट रहे थे।
कालाधन के खिलाफ बड़ी लड़ाई
कृष्णा राज ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद पर काबू पाने के लिए कड़ी कार्रवाई की है, ऐसे में नोटबंदी का फैसला कालाधन और आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए अहम हथियार है।
नोटबंदी से हुई फजीहत को कम करने के लिए हर घर लड्डू बांटेगी भाजपा
सपा-बसपा पर भी साधा निशाना
बांदा में परिवर्तन यात्रा में पहुंची केंद्रीय बाल व महिला राज्यमंत्री कृष्णा राज ने सपा और बसपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा की ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम किया है, उन्होंने कहा कि लोगों को अब मुलायम सिंह यादव की जरूरत नहीं रही है।












Click it and Unblock the Notifications