सूचना आयोग का सरकार से सवाल, सम्राट अशोक के जन्म और मृत्यु की तारीख बताएं

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना आयोग ने भारत सरकार के चार मंत्रालयों से सम्राट अशोक के जन्म और मृत्यु की तारीख बताने को कहा है।

rti


मुख्य सूचना आयुक्त आर के. माथुर ने अरुण कुमार नाम के युवक की आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना का जवाब देने के लिए रक्षा, वित्त, संस्कृति और गृह मंत्रालय से सम्राट अशोक की जन्म और मौत की तारीख पूछी है।

अरुण कमार नाम के युवक ने आरटीआई कानून के तहत सम्राट अशोक के जन्म और मृत्यु की तारीख जाननी चाही है। इसके पीछे उनका मकसद सम्राट की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करना है।

मुख्य सूचना आयुक्त आर के. माथुर ने रक्षा, वित्त, संस्कृति और गृह मंत्रालयों के सचिवों से इस बाबत जानकारी देने को कहा है। आर. के. माथुर ने कहा कि सम्राट अशोक 304 ईसा पूर्व पैदा हुए और 232 ईसा पूर्व उनकी मौत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+