केंद्र सरकार का वादा, आज शाम तक पूर्व सैनिकों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी पेंशन
केंद्र सरकार का वादा,
नई दिल्ली, 4 मई: केंद्र सरकार ने कहा है कि आज (बुधवार) शाम तक पूर्व सैनिकों की पेंशन उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से इस बाबत मीडिया में आई खबरों के बाद स्पष्टीकरण जारी करते हुए ये बताया गया है। सरकार ने पूर्व सैनिकों की पेंशन उनके बैंक खातों में भेजने का ये वादा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से इस मुद्दे को उठाने के बाद आया है।
Recommended Video

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि अप्रैल, 2022 की पेंशन 04 मई तक खाते में भेजी जमा की जानी है। ऐसे सभी पेंशनभोगियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से लंबित वार्षिक आइडेंटिफिकेशन के बारे में सूचित किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है
राहुल गांधी ने पूर्व-सैनिकों को अप्रैल माह की पेंशन नहीं मिल पाने से जुड़ी हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, One Rank, One Pension के धोखे के बाद अब मोदी सरकार 'All Rank, NO Pension' की नीति अपना रही है... सैनिकों का अपमान देश का अपमान है... सरकार को पूर्व सैनिकों की पेंशन जल्द से जल्द देनी चाहिए।
हिन्दुस्तान टाइम्स की जिस रिपोर्ट का हवाला राहुल ने दिया है, उसमें कहा गया है कि सैकड़ों पूर्व सैनिकों को अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिसके लिए सरकारी विभाग की ओर से कोई कारण नहीं बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications