कुमार विश्वास के आरोपों पर भूचाल के बीच केंद्र सरकार ऐक्टिव, पूर्व AAP नेता के सुरक्षा की समीक्षा होगी- सूत्र

नई दिल्ली, 18 फरवरी: आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के आरोपों पर दिल्ली से पंजाब तक की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर देश की एकता को खंडित करने के मंसूबे वाले जो गंभीर आरोप लगाए हैं, उसकी वजह से उनकी सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है और इसकी समीक्षा की जा रही है। क्योंकि, पंजाब चुनाव के दौरान उनके आरोपों का मामला बहुत ही संवेदनशील हो गया है और इसपर आरोप-प्रत्यारोंपों के बीच नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

The central government is reviewing the security of Kumar Vishwas after accusing Arvind Kejriwal of separatism

कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा होगी- सूत्र
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और इसके संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है, 'केंद्र सरकार कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा करेगी।'

चन्नी ने पीएम से की निष्पक्ष जांच की अपील
गौरतलब है कि विश्वास के आरोपों के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब की जनता ने अलगाववाद की विचारधारा की बहुत बड़ी कीमत चुकाई है, इसलिए प्रधानमंत्री को हर पंजाबी की चिंता को दूर करनी चाहिए। इससे पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में एक चुनावी सभा में इस मसले को उठा चुके हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री पर उनके पूर्व सहयोगी की ओर से देश विभाजन के मंसूबे को लेकर लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा कर चुके हैं।

कुमार विश्वास ने लगाया है बहुत ही गंभीर आरोप
दरअसल, दो दिन पहले विश्वास का एक वीडियो इंटरव्यू आया था, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर बहुत ही भयानक आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, 'उसने.....एक दिन मुझसे बोला कि चिंता मतकर एक दिन या तो मैं स्वतंत्र राज्य का सीएम बनूंगा...जब मैंने कहा कि ये तो अलगाववाद है....तब उसने कहा कि तो क्या हुई तो आजाद देश का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा।'

Recommended Video

      Kumar Vishwas ने फिर Arvind Kejriwal को दी चेतावनी | Punjab Election | Khalistan | वनइंडिया हिंदी

      केजरीवाल ने आरोपों को बताया बकवास
      पहले तो विश्वास को जवाब देने के लिए केजरीवाल ने पार्टी के दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा को उतारा था। लेकिन, जब विश्वास ने उनके जवाब को 'चिंटू' का जवाब कहकर खारिज कर दिया तो अरविंद केजरीवाल ने एक पंजाबी चैनल के जरिए अपनी सफाई पेश करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि 'वे कह रहे हैं कि मैं दस साल से योजना बना रहा हूं देश के टुकड़े करने की....क्या यह यकीन करने वाली बात है क्या ?...देश तोड़ने की योजना बना रहा है, क्या बकवास बात है?'

      इससे पहले राघव चड्ढा की सफाई का जवाब देते हुए विश्वास ने कहा था, "वो उस आत्ममुघ्द इंसान के कुछ चिंटू बोल रहे हैं। जो हमारी खून पसीनों से बनी हुई सरकार के बाद आए हैं, मलाई चाटने। उन चिंटुओं से कहना अपने आका को भेजो। अगर औकात है ना तो आएं सामान ले के ...मैं भी सामान लेके आता हूं। ताकि देश को पता चले कि तुम क्या कहते थे, क्या सुनते थे,तुम्हारे मैसेज क्या हैं... तुमने बोला क्या है पता तो चले इस देश को।" बाद कुमार विश्वास ने कहा था कि उन्हें फोन पर और वॉट्सऐप पर धमकियां मिल रही हैं, लेकिन मैं इनसे डरने वाला नहीं हूं। जो आरोप लगाकर बाद में माफी मांग लेते हों, उनकी धमकियों से क्या डरना।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+