कोविड-19: घर पर बने मास्क को लेकर सरकार ने जारी किया परामर्श, जांच किट के निर्यात पर भी रोक
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए नया परामर्श जारी किया है। जिसमें सरकार ने लोगों से कहा है कि बाहर निकलने पर घर से बने मास्क पहनकर रखें। इसके साथ ही सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच में इस्तेमाल होने वाली जांच किट के निर्यात पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि देश के भीतर जांच किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
Recommended Video

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जांच किट के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाता है। अधिसूचना में कहा गया है कि इस कदम से कोविड-19 से निपटने में मदद मिलेगी, क्योंकि मरीजों की जांच के लिए यह किट जरूरी होती है। इससे पहले जांच किट के निर्यात पर किसी तरह की रोक नहीं थी। यानी अब निर्यातक को विदेश में खेप भेजने के लिए डीजीएफटी से लाइसेंस लेना होगा।
इसके साथ ही सरकार ने घरों से बाहर निकलने पर घर में बने मास्क पहनने संबंधी परामर्श जारी किया है। इसमें बताया गया है कि मास्क पहनना क्यों जरूरी है और घर पर मास्क कैसे बना सकते हैं। घर पर बने मास्क को लेकर परामर्श इसलिए जारी किया गया है क्योंकि हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि बाजार में मास्क या तो मिल ही नहीं रहे हैं और अगर मिल रहे हैं तो उनकी कीमत काफी अधिक है। अगर सभी मास्क नहीं पहनेंगे तो वायरस का सामुदायिक फैलाव होने का खतरा बढ़ जाएगा। यही वजह है कि सरकार ने घर पर मास्क बनाने का तरीका भी इसमें बताया है।
घर पर बने मास्क को लेकर सरकार द्वारा जारी परामर्श को पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications