लोकसभा में गृहराज्य मंत्री का जवाब, NRC तैयार करने पर केंद्र ने अब तक नहीं लिया फैसला

नई दिल्ली, 15 मार्च। एनआरसी (NRC) के मामले में संसद में केंद्र सरकार ने जवाब दिया है। केंद्र की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी (NRC) को तैयार करने का अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी को लेकर कोई निर्णय सरकार ने अब तक नहीं लिया। टीएमसी सांसद माला रॉय की ओर से असम में एनआरसी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने यह कहा।

Nityanand Roy

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की सांसद माला रॉय ने मंगलवार को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) होने की स्थिति के बारे में संसद में सवाल उठाया। उन्होंने एनआरसी को लेकर सरकार के रुख जानना चाहा। उन्होने यह पूछा कि असम में एनआरसी की स्थिति क्या है और इससे संबंधित कार्य कब तक पूरा होगा। सांसद ने कहा कि सरकार ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (NRIC) तैयार करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।

वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रॉय ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी (NRIC) तैयार करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने एक लिखित जवाब में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर NRC की सप्लीमेंट्री लिस्ट और इससे बाहर करने की ऑनलाइन फैमिली वार सूची की हार्ड कॉपी 31 अगस्त 209 को प्रकाशित हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+